बाड़मेर

बाड़मेर रोडवेज बस स्टैंड पर उमड़े अभ्यर्थी, घर जाने की जल्दी

-आरएएस-प्री परीक्षा देने आए थे बाड़मेर-निशुल्क यात्रा के चलते रोडवेज बस स्टैंड पर भारी भीड़
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2021, 9:51 PM IST
बाड़मेर रोडवेज बस स्टैंड पर उमड़े अभ्यर्थी, घर जाने की जल्दी
बाड़मेर रोडवेज बस स्टैंड पर उमड़े अभ्यर्थी, घर जाने की जल्दी

बाड़मेर. आरएएस-प्री की परीक्षा देने के बाद बुधवार दोपहर डेढ़ बजे बाद रोडवेज बस स्टैंड पर सैकड़ों अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। अभ्यर्थी रोडवेज से घर लौटने को बैचेन नजर आए। जहां और जैसे ही जगह मिली भावी आरएएस अधिकारी बस में चढ़ते दिखे। कई तो खिड़की से भी बस के भीतर घुस गए। परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा के चलते भारी भीड़ उमड़ी।
भारी संख्या में अभ्यर्थियों के उमडऩे पर व्यवस्थाओं को बनाए रखने में रोडवेज के कार्मिक और पुलिस के जवान जुटे रहे। कार्मिकों ने कई बार अभ्यर्थियों से आग्रह करते हुए उन्हें बस में चढऩे के लिए कतार बनवाई और फिर आराम से सभी को बसों में चढ़ाया। इस दौरान कई बार व्यवस्थाएं बिगड़ी भी, लेकिन रोडवेज कार्मिक इसे व्यवस्थित करने में लगे रहे। करीब दो घंटे में यहां से सैकड़ों अभ्यर्थियों को बसों से रवाना किया गया।
सामान्य यात्री कम ही पहुंचे स्टैंड
परीक्षा में अभ्यर्थियों के बड़ी संख्या में आवाजाही को देखते हुए बुधवार को बस स्टैंड पर सामान्य यात्रियों की संख्या नगण्य ही रही। बहुत ही कम लोग जो बहुत जरूरी काम से बाहर जाना था, उन्होंने अभ्यर्थियों के साथ ही यात्रा की। बसें अभ्यर्थियों से भरने से कई यात्रियों ने स्टैंड पर आने के बावजूद भीड़ को देखते हुए यात्रा को टाल दिया।

Updated on:
27 Oct 2021, 9:51 PM IST
Published on: