-नए दलों ने उड़ाई किसानों की नींद पेड़-पौधों को बचाने के लिए जतन
बाड़मेर. सीमा पार से आ रहे टिड्डी दलों ने किसानों की नींद उड़ा दी है। बाड़मेर शहर तक टिड्डी का हमला तो जैसे लगातार होने लगा है। रविवार को गांवों सहित बाड़मेर शहर में भी टिड्डी का बड़ा हमला हुआ। लोगों ने पेड़-पौधों को बचाने के लिए अलग-अलग तरह से जतन किए। इस सीजन में 9 बार बाड़मेर शहर तक टिड्डी आ चुकी है।
टिड्डी नियंत्रण संगठन को सूचना मिली है कि पाक में नियंत्रण नहीं होने के कारण नए दल भारत की ओर बढ़ रहे हैं। टिड्डी बड़ी संख्या में है। इसके कारण किसानों को फसलों की चिंता सता रही है। हालांकि अभी अंकुर ही निकले हैं, ऐसे में किसान परिवार पूरे दिन-रात खेतों की रखवाली में लगा है।
बाड़मेर शहर में कई स्थानों पर दिखे दल
शहर में कई स्थानों पर टिड्डी दल दिखे। यहां चौहटन रोड, सिणधरी चौराहा व शहर के कई अन्य क्षेत्रों में शाम को टिड्डी दल दिखने पर लोगों ने थाली बजाकर भगाने का प्रयास किया।