बाड़मेर

समदड़ी में शाम को आंधी के बाद बारिश, बाड़मेर में दिनभर छूटे पसीने

-थार में गर्मी दिखा रही तेवर, तापमान 42 डिग्री के पास
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2020, 9:10 PM IST
समदड़ी में शाम को आंधी के बाद बारिश, बाड़मेर में दिनभर छूटे पसीने
समदड़ी में शाम को आंधी के बाद बारिश, बाड़मेर में दिनभर छूटे पसीने

बाड़मेर. प्रदेश में मानसून की आहट नजर आ रही है। लेकिन बाड़मेर में अभी गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा रही है। तापमान एक बार बार फिर बढ़ गया है। बाड़मेर में मंगलवार को चिलचिलाती धूप ने पसीने छुड़ा दिए। अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, शाम को समदड़ी में मौसम बदला और आंधी के बाद बारिश का दौर चला।
गर्मी का असर दो दिन बाद मंगलवार को फिर बढ़ गया। अधिकतम तापमान दो डिग्री से अधिक बढ़ गया। दिन में तेज धूप के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले। दिन में कूलर से भी ठंडी हवा नसीब नहीं हुई। गर्मी के आगे कूलर-एसी पस्त हो चुके हैं।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन-चार दिनों में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं हैं। दिन का तापमान और बढऩे की आशंका जताई गई है। ऐसे में दिन में तो कोई राहत नहीं मिलेगी। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा इससे धूप और सताएगी। वहीं 25 मई से रात के तापमान में कुछ कमी आने के संकेत मिले हैं। तापमान करीब 26-27 डिग्री के बीच रहा सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि रात को गर्मी से कुछ राहत मिल पाएगी। बाड़मेर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री रेकार्ड हुआ।

Updated on:
23 Jun 2020, 9:10 PM IST
Published on: