बाड़मेर

बाड़मेर में अंधड़ का कहर, आसमान से दिनभर बरसी धूल

-रविवार रात 12 बजे बाद बदला मौसम-दूसरे दिन भी आसमान में छाई रही मिट्टी-वाहनों की दिन में जलानी पड़ी लाइटें

less than 1 minute read
बाड़मेर में अंधड़ का कहर, आसमान से दिनभर बरसी धूल

बाड़मेर. बाड़मेर में रविवार देर रात 12 बजे अचानक आया तेज अंधड़ का असर दूसरे दिन तक बना रहा। तेज हवा के साथ उठा धूल का गुबार पूरे आसमान में फैल गया। हवा के कारण होर्डिंंग और टिन-छपरे उड़ गए। बिजली गुल हो गई।
बाड़मेर में अंधड़ का असर इतना अधिक रहा कि सोमवार की सुबह आसमान में भारी धूल छाई रही। इसके कारण धूप भी नहीं निकल पाई। तेज आंधी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
वाहनों को जलानी पड़ी लाइटें
दिन में मिट्टी के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। वाहन चालकों को दिन में लाइटें जलानी पड़ी। वहीं हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। पूरे माहौल में छाई धूल के कारण कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा था।
शहर और गांवों में बिजली गुल
तेज अंधड़ के चलते रात में ही बिजली गुल हो गई। कई इलाकों में सोमवार को भी बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। डिस्कॉम अधिकारियों का कहना है कि भियांड और शिव क्षेत्र में 10-15 पोल गिरे। जहां पर टीम ने मरम्मत करते हुए बिजली सुचारू कर दी गई।

Published on:
22 Mar 2021 08:48 pm
Also Read
View All