बाड़मेर

Rajasthan: पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, नाराज दामाद ने ससुर की काट दी नाक

पुलिस ने बताया कि रमेश की शादी मोहनलाल की पुत्री देवी से हो रखी थी। दो माह से पति व पत्नी के बीच अनबन चल रही थी।
less than 1 minute read
Aug 01, 2025
Attack on father in law
धोरीमन्ना अस्पताल में उपचार करते हुए। फोटो- पत्रिका

राजस्थान के बाड़मेर के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के भागभरे की बेरी में शुक्रवार को एक युवक ने अपने ससुर पर जानलेवा हमला कर उसकी नाक काट दी। पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी बगडूराम ने बताया कि भागभरे की बेरी निवासी मोहनलाल (45) पुत्र प्रेमाराम पर उसके दामाद रमेश कुमार ने हमला कर दिया।

सांचौर रेफर किया

पुलिस ने गंभीर घायल मोहनलाल को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि रमेश की शादी मोहनलाल की पुत्री देवी से हो रखी थी। दो माह से पति व पत्नी के बीच अनबन चल रही थी।

यह वीडियो भी देखें

आरोपी की तलाश जारी

बीस दिन पहले वह पीहर आई और सांचोर जाकर किसी अन्य के साथ शादी कर ली। गुस्साए पति रमेश ने ससुर मोहनलाल की नाक काट दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार मुख्य आरोपी रमेश समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

Also Read
View All
बाड़मेर कलक्टर ने नगर परिषद कार्यालय में ली बैठक, बोली ‘काम चाहिए, बहाने नहीं’, बिना सूचना अवकाश लेने पर भी लगाई रोक

बाड़मेर: 6 बच्चों की मां को भगाने आए प्रेमी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, 6 साल से चल रहा था लव अफेयर

Pachpadra Refinery : प्रधानमंत्री मोदी के 4 जुलाई को ‘रिफाइनरी उद्घाटन’ में फिर बदलाव! जानें अब कैसा होगा समारोह?

Balotra: साधु देवेंद्र गिरि हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, कुल्हाड़ी से दोनों पैर काटने वाले कातिल को उम्रकैद

भारत-पाक बॉर्डर के पास धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर एक्शन, MP उम्मेदाराम बेनीवाल बोले- थार में नफरत की राजनीति नहीं चलेगी