
अस्पताल में जमा ग्रामीणों की भीड़। फोटो- पत्रिका
शिव। क्षेत्र के बीसु कला सरहद में स्टेट हाईवे 65 पर अनियंत्रित वाहन पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा बच्योनियों की ढाणी निवासी एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के बाद गांव लौटते समय हुआ।
जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार कार्यक्रम के बाद नेनाराम, मन्छाराम, हंसराज और हीराराम एक वाहन में सवार होकर गांव आ रहे थे। बीच रास्ते में सड़क पर अचानक नीलगाय आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और स्टेट हाईवे पर दो-तीन पलटी खाकर पलट गया।
इस दौरान सड़क किनारे पैदल चल रहे चणनाराम, चेतनराम, चवाराम, रूघाराम, महेन्द्र कुमार, गौतम, भंवराराम और प्रेम कुमार भी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। हंसराज को गंभीर चोटें आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं नेनाराम, हीराराम, मन्छाराम और महेंद्र कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।
मृतक का शव पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिव की मोर्चरी में रखवाया, जहां परिजनों के पहुंचने पर आवश्यक कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में मृतक के परिजन नखताराम पुत्र रेवताराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।
दुर्घटना के बाद घायलों के जिला अस्पताल पहुंचने पर उनके परिजनों के साथ समाज के लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिव की मोर्चरी पर भी बीसु कला और बीसु खुर्द के ग्रामीण पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। बता दें कि इस हादसे में बेटे की मौत और पिता के घायल होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
Published on:
15 Mar 2026 08:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
