15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: दुकान में लगी भीषण आग, चीखने लगे पिता, बचाई बेटे-बहू-पोते की जान, परिवार के सामने खुद जिंदा जले

Rajasthan Fire News: भैरूघाट इलाके में देर रात एक जनरल स्टोर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। दुकान के ऊपर बने कमरे में सो रहे 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक जिंदा जल गए।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Rakesh Mishra

Mar 15, 2026

Pali Fire Incident, Pali Rajasthan Fire News, General Store Fire Pali, Rajasthan Fire Accident, Pali Shop Fire Case, Rajasthan Breaking Fire News, Short Circuit Fire Rajasthan, Pali City Fire Tragedy, Rajasthan Local News Pali, Retired Teacher Dies in Fire, Pali House Fire Incident, Rajasthan Fire Investigation, Pali Night Fire Accident, Fire Breaks Out in Shop Rajasthan, Pali Rajasthan Latest News

मृतक राजेंद्र कुमार शर्मा। फाइल फोटो- पत्रिका

Pali Fire Incident शहर के भैरूघाट स्थित एक दुकान में शनिवार रात करीब 2:30 बजे आग लग गई। दुकान के ऊपर बने कमरे में सो रहे सेवानिवृत्त शिक्षक जिंदा जल गए। आग से दुकान और ऊपर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दूसरे कमरे में सो रहे परिजन भी आग से झुलस गए। दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

भैरूघाट स्थित अमित जनरल स्टोर के ऊपर ही अमित शर्मा अपनी पत्नी शालू वैष्णव, बेटा वेदांत और पिता सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र कुमार शर्मा (65) पुत्र जीवनदास के साथ रहते थे। अमित शनिवार रात दुकान बंद कर ऊपर चले गए थे। इसके बाद सभी लोग सो गए। रात करीब ढाई बजे दुकान से तेज आग की लपटें निकलने लगीं।

तुरंत दमकल को सूचना दी

इसे देखकर वहां गश्त कर रहे होमगार्ड जवानों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। उधर, दुकान के पीछे घर में जाने वाले गेट के सामने रहने वाले लोगों ने भी आग देखी तो तुरंत दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घर में फैल गया था करंट

अमित ने बताया कि आग लगने पर उनके पिता राजेंद्र कुमार शर्मा जाग गए और चिल्लाने लगे, जिससे उनकी नींद खुली। इसके बाद वे पत्नी और बेटे के साथ नीचे की ओर भागे, लेकिन पिता घर में करंट फैलने के कारण नीचे नहीं आ सके। पिता ऊपर से बचाने के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन आग और करंट के कारण कोई भी ऊपर नहीं जा सका।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

दुकान में आग बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से लगी, जो तेजी से फैल गई। आग ने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के बाद अमित के पिता राजेंद्र को कमरे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया।

जल गया सामान

जनरल स्टोर में रखा सामान, फर्नीचर, कमरे में रखी अलमारी, बेड सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग से दुकान और उसके ऊपर बने कमरों के साथ तीसरी मंजिल पर बने कक्षों में रखा सामान भी जल गया। एएसआई शंकरलाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग