25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​​​​​Pali Murder: पाली में बेटे ने ही उतारा पिता को मौत के घाट, नशे की लत और शादी में बाधा बनी वजह

Pali Crime: पाली जिले के धाकड़ी गांव में हुए हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर दी। पिता की नशे की लत और शादी में आ रही बाधा को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने गुस्से में यह कदम उठाया।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Rakesh Mishra

Apr 25, 2026

Pali murder case son kills father, Dhakdi village crime news, Shivpura police case Pali, Rajasthan family murder case, son killed father dispute Rajasthan, Pali breaking crime news, farmer murder case Rajasthan, family dispute killing Pali, Rajasthan rural crime update, Sojat subdivision protest news, police investigation Pali murder, Rajasthan shocking crime case, son arrested killing father, village crime Rajasthan news, Pali latest crime update

फाइल फोटो- पत्रिका

पाली। पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र के धाकड़ी गांव में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक के बड़े बेटे ने ही अपने पिता की हत्या की थी। पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि पिता की नशे की लत के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। इसी बात को लेकर 21 अप्रेल को खेत में दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने धारदार हथियार दांतली से पिता के सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भीकाराम को गिरफ्तार कर लिया है।

यह वीडियो भी देखें

खेत में मिला था शव

गौरतलब है कि धाकड़ी गांव निवासी चुन्नीलाल सीरवी (50) का शव उनके खेत ‘मिठानिया बेरा’ पर खून से लथपथ हालत में मिला था। शुरुआती तौर पर यह मामला अज्ञात हमलावरों की ओर से की गई हत्या का माना जा रहा था। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले थे, जिससे साफ था कि उनकी बेरहमी से हत्या की गई है। परिजनों ने बताया था कि चुन्नीलाल मंगलवार शाम खेत की रखवाली के लिए घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद जब उनके बेटे खेत पहुंचे तो वहां पिता का शव पड़ा देख सन्न रह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सर्व समाज के लोगों ने किया था प्रदर्शन

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर, डीएसपी रतनाराम देवासी और थानाप्रभारी भंवरलाल विश्नोई मौके पर पहुंचे। शव को सोजत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था। सर्व समाज के लोगों ने सोजत उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।

सुरक्षा के लिहाज से कई थानों का जाप्ता भी तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया था। लगातार जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस हत्याकांड के पीछे पारिवारिक विवाद और नशे की समस्या मुख्य कारण सामने आया है।