बाड़मेर

महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण के विरोध में बाड़मेर के बेरोजगार युवा सडक़ों पर

महिलाओं को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को राज्य में 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत आरक्षण करने के विरोध में बाड़मेर के बेरोजगार युवा बुधवार को सडक़ों पर उतर आए। बेरोजगार युवाओं ने महावीर पार्क से रैली निकालकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
बाड़मेर में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन(

महिलाओं को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को राज्य में 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत आरक्षण करने के विरोध में बाड़मेर के बेरोजगार युवा बुधवार को सडक़ों पर उतर आए। बेरोजगार युवाओं ने महावीर पार्क से रैली निकालकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। युवाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।

पुरुष युवाओं का हक मारा जा रहा है

प्रदर्शन के दौरान बाड़मेर बेरोजगार युवा संघ के संयोजक देवाराम ने कहा कि आरक्षण बढ़ाने से पुरुष युवाओं का हक मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक जातिगत जनगणना नहीं हो, तब तक आरक्षण में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाए। यह उचित भी नहीं है और बेरोजगार युवकों के साथ धोखा है।

बेरोजगार युवाओं ने कहा....मंत्रीमंडल से हो महिला सशक्तिकरण की शुरूआत

बेरोजगार युवाओं ने कहा कि सरकार का तर्क है महिलाओं को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में आरक्षण बढऩे से महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर होगी। तो महिलाओं के सशक्तिकरण की शुरूआत भजनलाल सरकार के मंत्रीमंडल में पद देकर की जानी चाहिए।

महावीर पार्क में एकत्रित हुए बेरोजगार युवक

प्रदर्शन से पूर्व बेरोजगार युवा महावीर पार्क में एकत्रित हुए। यहां पर सैकड़ों की संख्या में आए युवा बाद में हाथों में आरक्षण बढ़ाने के विरोध की तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। यहां पर तपती धूप और गर्मी की परवाह किए बिना युवा अपने भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए प्रदर्शन में शमिल हुए।

Published on:
19 Jun 2024 09:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर