-आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई - दो पक्ष आपस में भिड़े, तीन घायल
बाड़मेर.शहर के नेशनल हाइवे बाछड़ाऊ के पास रविवार देर रात आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। बताया जा रहा है कि ट्रक से करीब 45 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद की गई है। टीम ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। लेकिन इस मामले में एस्कोर्ट कर रहे आरोपित फरार है। इस तरह देर रात आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 45 लाख रुपए की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है ,साथ ही दो आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है। इस मामले में एस्कोर्ट कर रहे आरोपित फरार है। इससे पहले भी जिले में अवैध शराब तस्करी के कई मामले सामने आते रहे है।
दो पक्ष आपस में भिड़े, तीन घायल
- एक पक्ष के दो जने गंभीर घायल, क्रॉस मारपीट के मामले हुए दर्ज
बाड़मेर.शहर के कृषि मण्डी के आगे शनिवार देर रात एक दुकान पर सिगरेट के पैसे नहीं देने पर दुकानदार व दो जनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनो पक्ष आपस में मारपीट पर उतर आए। जिसमें तीन जने घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
हैड कांस्टेबल बाबूराम ने बताया कि गांधीनगर निवासी श्रवण कुमार व अशोक कुमार कृषि मण्डी के पास केबिन संचालक प्रकाशसिंह के यहां पहुंचे। यहां उन्होंने सिगरेट ली। इस पर पैसे नहीं देने की बात पर बहस हो गई। बहस के चलते दोनों आपस में भिड़ गए।कहासुनी के बाद दोनो पक्ष आपस में मारपीट पर उतर आए। जिसमें तीन जने घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनाक्रम में तीन जने घायल हो गए। इन्हें राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार हुआ। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट के आधार मारपीट के क्रॉस मामले दर्ज कर जांच शुरू की।