19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां तो बापू के सामने प्रतिदिन कटती है नाक,आखिर ऐसा क्यों? जानिए पूरी खबर

फिर कैसे दे स्वच्छता एप में अच्छे अंक शहर के ह्रदय स्थल के हालात खराब, इधर प्रचार प्रसार पर लाखों खर्च

2 min read
Google source verification
cleanliness,ahinsa circle barmer

patrika

बाड़मेर.देशभर में स्वच्छता को लेकर सामान्य कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री स्वच्छता का संदेश दे रहा है । इसके प्रचार प्रसार के लिए लाखों रूपए खर्च किए जा रहे है। लेकिन नगर परिषद के पास संसाधनों के अभाव व बिना कार्य योजना के शहर के ह्रदय स्थल पर गंदगी पसरी हुई है। कि अहिंसा सर्किल पर बापू की प्रतिमा के सामने प्रतिदिन नगर परिषद का नाक कटता है। इसकी स्वच्छता को लेकर किसी प्रकार की प्रभावी योजना नहीं बनी। जबकि नगर परिषद स्वच्छता एप के माध्यम से नंबर मांग रही है। लेकिन वर्तमान हालातों को देखकर लोग कैसेस्वच्छता एप में नंबर दे।

इधर बापू के नाम पर प्रचार
स्वच्छता एप व अन्य प्रचार सामग्री में महात्मा गांधी के चित्र को दर्शाया गया है। बापू की जयंती पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाता है। लेकिन सर्किल पर लगी बापू की प्रतिमा के सामने की हालात ऐसे खराब है कि यहां पर खड़ा रहना तक मुश्किल हो जाता है। दूसरी तरफ नगर परिषद स्वच्छता एप के माध्यम से स्वच्छता के लिए अच्छे अंक मांग रही है।

ह्रदय स्थल के हालात खराब

शहर के अम्बर सिनेमा से राजकीय चिकित्सालय की मुख्य सड़क पर कई महिनों से गंदा पानी बह रहा है। यहां चारों और पॉलीथिन के ढ़ेर लगे हुए है। कर्मचारी प्रतिदिन सफाई तो करते है। लेकिन स्थाई प्रबंध नहीं होने के कारण हालत जस के तस बने हुए है। यहां पर राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है तो दूसरी तरफ दुकानदारों के लिए यह रोजमर्रा की परेशानी हो गई है।

संसाधनों का भी अभाव
नगर परिषद के पास पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण शहर में सीवरेज लाइनों में फंसे कचरे को साफ करने के लिए कर्मचारी लोहे के तार से सफाई करते नजर आते है। साथ ही कर्मचारियों को गंदे पानी में उतरकर काम करना पड़ता है।

संक्रमण का खतरा

शहर की मुख्य सड़क पर दर्जनों खाद्य पदार्थों की दुकानों पर लोग सुबह से लेकर शाम तक सामान खरीद कर वहीं पर बैैठकर खाते रहते है । यहां पर कई होटलों का संचालन भी होता है लेकिन उनके आगे गंदगी बिखरी रहने के कारण मक्खिया उड़कर खाने पर मंडराती रहती है। ेऐसे में बिमारिया फैलने का खतरा बना रहता है।
व्यवस्था होनी चाहिए

शहर के मुख्य स्थलों पर इस प्रकार की गंदगी से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अश्विन

इसके लिए प्रयास करे
नगर परिषद व प्रशासन इसके लिए योजना बनाकर समस्या से निजात दिलाये।

जसवंतसिंह