बाड़मेर

डॉ. वीरेन्द्र चौधरी की पुण्यतिथि पर 155 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, जानिए पूरी खबर

- डॉ. वीरेन्द्र चौधरी मेमोरियल ट्रस्ट बाड़मेर में छठी पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम  

less than 1 minute read
Mar 23, 2021
barmer news

बाड़मेर.

गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी के पुत्र डॉ. वीरेन्द्र चौधरी की छठी पुण्य तिथि पर डॉ. वीरेन्द्र चौधरी मेमोरियल ट्रस्ट बालाजी फर्म में सोमवार को रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। सुबह 9 बजे से ही रक्तदान के लिए इच्छुक लोगों ने स्वेच्छा से पंजीयन करवा कर रक्तदान किया। इस शिविर में 155 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।


कार्यक्रम में डॉ. वीरेन्द्र चौधरी की तस्वीर पर सभी आगुंतकों ने पुष्प अर्पितकर दो मिनट का मौन रखा। श्रद्धांजलि सभा में विधायक हेमाराम चौधरी, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरीे, डॉ. प्रियंका चौधरी, पायला कल्ला प्रधान चुन्नीलाल माचरा, शिव प्रधान महेन्द्र जाणी, समाजसेवी बलवंतसिंह, खरताराम चौधरी, दिनेश कुलदीप, महेश विश्रोई, आजादसिंह राठौड़, मुकनाराम गोरसिया, एडवोकेट डालूराम चौधरी, पूर्व कमांडेंट जोरसिंह, सोहनलाल भाम्भू, डूंगराराम, नरपतराज मूंढ, तेजपाल भाकर, महिपाल चौधरी, नवल किशोर, नाथाराम सारण, मनोहर विश्नोई, थानाराम सियोल सहित कई जने मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रोफेसर पीआर चौधरी ने डॉ. वीरेन्द्र चौधरी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला व श्रद्धांजलि सभा में युवा चौपाल व रक्तदाताओं का उत्सावर्धन के लिए ट्रस्ट की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विधायक हेमाराम चौधरी ने ट्रस्ट व छात्रावास को पौने तीन बीघा जमीन भेंट की गई। यहां पांच मंजिला भवन का निर्माण तेजसिंह चौधरी व एडवोकेट सुनीता चौधरी की ओर से किया जाएगा। छात्रावास में सभी जाति वर्ग के जरुरतमंद किसानों के छात्रों को उच्च शिक्षा स्तरीय शिक्षण व प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

Updated on:
23 Mar 2021 08:03 pm
Published on:
23 Mar 2021 08:02 pm
Also Read
View All