बाड़मेर

एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव टांके में मिले, इलाके में फैली सनसनी

चौहटन क्षेत्र के बूठ राठौड़ान गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव पानी से भरे टांके में मिले हैं। इस घटना से समूचे इलाके में सनसनी में फैल गई। पुलिस इसे सामूहकि आत्महत्या मान रही है।

2 min read
Oct 01, 2023
Bodies of three members of a family found in water tank in barmer

बाड़मेर। चौहटन क्षेत्र के बूठ राठौड़ान गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव पानी से भरे टांके में मिले हैं। इस घटना से समूचे इलाके में सनसनी में फैल गई। पुलिस इसे सामूहकि आत्महत्या मान रही है।

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि थाना क्षेत्र के बूठ राठौड़ान गांव की सरहद में एक परिवार के तीन सदस्यों ने घर के पास ही खेत में बने टांके में मिले हैं। उन्होंने प्रथम दृष्टया आत्महत्या की वजह को घरेलू कलह तथा पति-पत्नी के बीच किसी बात लेकर आपसी विवाद होने के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।

पुलिस ने बताया कि हितेश (24) पुत्र जगमालराम, हितेश की पत्नी लेहरी (22) एवं हितेश की मां अणसी (50) पत्नी जगमालराम ने एक के बाद एक टांके में छलांग लगा दी। किसी बात को लेकर पहले हितेश अपने घर से बाहर निकलकर टांके में कूद गया। इसके बाद उसे बचाने के लिए मां अणसी ने टांके में छलांग लगा दी।

बाद में दोनों को बचाने के लिए हितेश की पत्नी लहरी भी टांके में कूद गई। टांके में पानी ज्यादा भरा होने के कारण किसी को बचाया नहीं जा सका। तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुत्र हितेश अपने माता पिता के घर के पास अलग रहता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत होने से पूरा गांव स्तब्ध है।

सामूहिक आत्महत्या की घटना की सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस उप अधीक्षक सुखराम विश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना को लेकर जानकारी ली। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से पूछताछ के बाद तीनों शव टांके से बाहर निकलवाए। पुलिस ने शवों को चौहटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मृतका पुत्रवधु के पीहर पक्ष को इत्तला दी है, उनकी रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई होगी।

Published on:
01 Oct 2023 08:42 pm