बाड़मेर

किराए पर ली, फिर पिस्टल दिखा लूटी बोलेरो!

बाटाडू की घटना : किराए पर ले गए थे बोलेरो, लूनाडा से आगे चालक को उतार गाड़ी ले भागे बदमाश, पुलिस जता रही आपसी लेन-देन का शक
1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2017, 12:46 PM IST
Bolero robbery case surfaced
Bolero robbery case surfaced

गिड़ा,बाड़मेर क्षेत्र के बाटाडू में बोलेरो लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले बोलेरो किराए पर ली और लूनाडा से निकलते ही चालक को पिस्टल दिखा गाड़ी से नीचे उतार दिया। इसके बाद बदमाश बोलेरो लेकर फरार हो गए। पीडि़त पक्ष ने पुलिस को सूचना देकर घटना से अवगत करवाया। हालांकि पुलिस घटना पर संशय जता रही है। इस संबंध में देर रात तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।

जुगताराम पुत्र चौखाराम निवासी साइयों का तला ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर में बाटाडू के टैक्सी स्टैण्ड पर दो लोग आए और उसकी बोलेरो के पास खड़े हो गए। इसके बाद उन्होंने चालक गिरधारीराम को फोन कर बालोतरा जाने के बारे में बताया। इस पर गिरधारीराम स्टैण्ड पहुंचा और दोनों को बोलेरो में बैठाकर बालोतरा के लिए रवाना हुआ। जैसे ही बोलेरो लूनाडा से आगे निकली, दोनों ने चालक को पिस्टल दिखाई और गाड़ी से नीचे उतार दिया। इसके बाद बोलेरो लेकर दोनों फरार हो गए।

पुलिस जता रही संदेश
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी लेनदेन का लग रहा है। पुलिस इस पर भी संदेह जता रही है कि टैक्सी स्टैण्ड से बदमाशों ने उसी गाड़ी के चालक को फोन कर बुलाया, जबकि उस समय स्टैण्ड पर दूसरी गाडिय़ां भी खड़ी थी।

थर्ड पार्टी के नाम है गाड़ी
पुलिस के अनुसार बोलेरो थर्ड पार्टी के नाम की है। गाड़ी के कागजात अभी भी जगदीश पुत्र हरकन्दराम बिश्नोई निवासी लोहावट के नाम से है। वहीं दूसरी ओर जुगताराम का कहना है कि उन्होंने जगदीश से यह गाड़ी खरीदी है।

नहीं हुआ मामला दर्ज
जुगताराम ने चालक से बोलेरो लूटने की सूचना दी थी। अभी लिखित में रिपोर्ट नहीं दी है। इस कारण मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। लोहावट की पार्टी से पूछताछ के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल पाएगी।

दिलीप मीणा, प्रभारी, पुलिस चौकी बाटाडू

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में 19 किलोमीटर का 4-लेन हाइवे प्रोजेक्ट मंज़ूर, केंद्र सरकार ने जारी किए ₹485 करोड़, जानिए पूरी ‘गुड न्यूज़’

Rajasthan Sarpanch Election: सबसे दिलचस्प सरपंच चुनाव नतीजा, 4 बार रिकाउंटिंग के बाद भी टाई, जानिए फिर कैसे हुआ फैसला?

Exclusive: बाड़मेर मेडिकल कॉलेज रैगिंग कांड में 80 छात्रों पर एक्शन, 6 को हॉस्टल से निकाला; जूनियर्स से करवाए अनैतिक काम

Rajasthan Panchayat Election: ‘पोलिंग पार्टी की शराब पार्टी?’ सरपंच चुनाव के बाद का कथित वीडियो वायरल, चुनावी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल

राजस्थान के हज़ारों किसानों को दिवाली से पहले ‘छप्परफाड़’ ₹345 करोड़ की राहत, जानिए किस ज़िले के लिए कितनी राशि मंज़ूर?