बाड़मेर

बॉर्डर होमगार्ड की विवादित भर्ती निरस्त, नए आवेदन आमंत्रित

- पत्रिका ने सबसे पहले मामले को किया था उजागर - स्वयंसेवकों के लिए आवेदन आमंत्रित

2 min read
Feb 20, 2018
Border Home Guard disputed recruitment Abrogated

बाडमेर.जिले में बॉर्डर होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया पर उठे बवाल के बीच मुख्यालय ने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करते हुए स्वयंसेवकों के लिए नए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया में धांधली बरतने के मामले में पत्रिका ने 19 जनवरी के अंक में कमांडेंट बोले- मुख्यालय से आई धमकी, कहा- करवा दूंगा जेल शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर मामले को उजागर किया था। मामला उजागर होने पर घबराए डिप्टी कमांडेंट ने कमांडेंट का बैग भी जलाया था। भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार व गड़बडिय़ां की शिकायत पर मुख्यालय से गठित उच्च स्तरीय टीम ने अभ्यर्थियों के दस्तावेज सीज किए थे।

जयपुर में हुई जांच
मुख्यालय की ओर से गठित टीम कार्यालय में दस्तावेज सीज कर मुख्यालय ले गई थी। वहां होमगार्ड डीजी नवदीपसिंह के निर्देशन में जांच हुई। जिसमें कई तरह की अनियमिताएं सामने आने पर भर्ती को निरस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें

काला कानून वापिस लिया तो लोगों ने छोड़े पटाखे,जानिए लोगों की प्रतिक्रियाएं

पत्रिका ने प्रकाशित किए थे समाचार

- पत्रिका ने 19 जनवरी के अंक में कमांडेंट बोले- मुख्यालय से आई धमकी, कहा- करवा दूंगा जेल

- 21 जनवरी के अंक में डिप्टी कमांडेंट ने कमांडेंट का बैग जलाया, अनफिट अभ्यर्थियों के दस्तावेज जले
- 22 जनवरी के अंक में होमगार्ड मुख्यालय से पहुंची टीम, रिकॉर्ड सीज, अब होगी जांच

भर्ती निरस्त, मांगे आवेदन
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार व गड़बडिय़ां की शिकायत पर मुख्यालय से गठित उच्च स्तरीय टीम ने अभ्यर्थियों के दस्तावेज सीज किए थे। सीमा गृह रक्षा दल बाड़मेर के गण समादेष्टा गणपतसिंह नरूका ने बताया कि रामसर में 9 धोरीमन्ना 13, सांचौर 9, शौभाला 12, चौहटन में 14 एवं बाखासर में 3 पदों पर स्वयंसेवकों के चयन के लिए आवेदन 23 एवं 24 फ रवरी को संबंधित कंपनी मुख्यालय से कार्यालय समय में नि:शुल्क प्राप्त कर आवेदन 27 एवं 28 फ रवरी को सांय 5 बजे तक जमा करवाए जा सकते है। नरूका ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के शारीरिक दक्षता परीक्षा रामसर एवं शोभाला कंपनी के लिए 9 मार्च, धोरीमन्ना एवं सांचौर के लिए 10 मार्च, चौहटन एवं बाखासर कंपनी के लिए 11 मार्च को ली जाएगी।

ये भी पढ़ें

बाड़मेर की 121 स्कूल फाइव स्टार, प्रदेश में 8 वां स्थान
Published on:
20 Feb 2018 11:17 am
Also Read
View All
Crude Oil: तेल संकट के बीच राजस्थान से बड़ी खुशखबरी, बाड़मेर में रोजाना 2,000 बैरल तेल उत्पादन बढ़ा, लोगों को मिलेगी राहत

Rajasthan Politics : रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा में भारी कटौती, अब केवल 1 सुरक्षाकर्मी के भरोसे ‘शिव विधायक’, सामने आई ये बड़ी वजह !

पचपदरा रिफाइनरी: पश्चिमी राजस्थान के औद्योगिक भविष्य को मिलेगी नई उड़ान, 50 हजार नए रोजगार की संभावना

गांव वालों ने पहनावे पर कसे थे तंज, पिता के साथ ने बदल दी किस्मत; अब कामना बनीं मिस ग्लैम राजस्थान 2026 की ब्रांड एंबेसडर

Rajasthan Suicide: किसी बेटी के साथ ऐसा नहीं हो…लिखकर शादीशुदा महिला ने किया सुसाइड, पिता की आंखों से निकले आंसू