15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Suicide: किसी बेटी के साथ ऐसा नहीं हो…लिखकर शादीशुदा महिला ने किया सुसाइड, पिता की आंखों से निकले आंसू

Barmer Suicide Case: बाड़मेर के सेड़वा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की ओर से आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका के सुसाइड नोट के आधार पर पति, देवर और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

2 min read
Google source verification
Barmer suicide case, Sanchore police news, Rajasthan dowry death case, married woman suicide Rajasthan, Sedwa police station news, dowry harassment case Barmer, Rajasthan crime news 2026, suicide note case Rajasthan, domestic dispute Rajasthan news, woman death case Barmer, Rajasthan breaking news crime, dowry case investigation Rajasthan, rural Rajasthan crime report, Rajasthan police investigation news, family dispute suicide case

मृतका इंदिरा। फाइल फोटो- पत्रिका

बाड़मेर। सेड़वा थाना क्षेत्र के ढाकों की ढाणी में एक विवाहिता ने अपने कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले लिखे गए सुसाइड नोट में उसने पति, देवर और सास पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

सेड़वा पुलिस के अनुसार ढाकों की ढाणी (सेड़वा) निवासी इंदिरा देवी (24) पत्नी मदन मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। देर रात उसने पंखे के हुक से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई मिली।

यह वीडियो भी देखें

पुलिस ने मामला दर्ज किया

सूचना पर सेड़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीहर पक्ष को सूचना दी गई। उनके पहुंचने के बाद शव को नीचे उतारकर सेड़वा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतका के पिता रुघनाथराम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पति मदन कुमार, देवर दिनेश कुमार पुत्र जगराम और सास मानीदेवी पत्नी जगराम के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच चौहटन वृत्त के डीएसपी अधिकारी जेठाराम को सौंपी गई है।

शादी के बाद थी अनबन

पुलिस के अनुसार विवाहिता की शादी करीब तीन साल पहले मदन के साथ आटे-साटे प्रथा के तहत हुई थी। मदन की बहन की शादी मृतका के पीहर में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन चल रही थी। कई बार समझाइश के बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ। करीब एक माह पहले ही इंदिरा ससुराल आई थी।

पुलिस के अनुसार घटना के समय पति घर पर नहीं था। सुसाइड नोट और मृतका के चाचा वीरदाराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चौहटन डीएसपी जेठाराम मामले की जांच कर रहे हैं। मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा था कि उसका पति, देवर और सास तीनों रोज उससे झगड़ा करते हैं। इन सबके बीच वह अकेली नहीं रह सकती। वह आत्महत्या कर रही है। हाथ जोड़कर विनती है कि किसी बेटी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। बेटी का सुसाइड नोट पढ़कर पिता की आंखों से आंसू निकल आए।

प्रकरण दर्ज, जांच जारी

विवाहिता के आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मृतका के पिता की रिपोर्ट के आधार पर पति, देवर और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच जारी है।

  • प्रभूराम, थानाधिकारी, सेड़वा

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग