30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Barmer: शादी के 6 महीने बाद विवाहिता का टांके में मिला शव, पिता ने सुनाई आपबीती, दहेज के लिए बेटी को करते थे परेशान

Rajasthan Dowry Demand Case: राजस्थान के बाड़मेर जिले में विवाहिता का शव टांके में मिलने का मामला सामने आया है। इस संदिग्ध मौत मामले में पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification
Barmer Married Woman Suspicious Death

मृतका के पिता की फोटो: पत्रिका

Suspicious Death Of Newly Married Woman: राजस्थान के बाड़मेर जिले के महाबार क्षेत्र में एक विवाहिता का शव टांके में मिलने का मामला सामने आया है। ये घटना जिले के हरजानियों की ढाणी, केरली नाड़ी की है जहां सुगनी पत्नी सवाई राम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में टांके से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

6 महीने पहले हुई थी शादी

मृतका के पिता के अनुसार सुगनी की शादी करीब 6 महीने पहले सवाई राम के साथ हुई थी। विवाहिता के शव मिलने की खबर के बाद दोनों पक्षों के लोग बाड़मेर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए। मामले को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मृतका के पीहर पक्ष ने सुगनी की मौत को संदिग्ध बताते हुए पति, ससुर और सास पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीहर पक्ष की सहमति के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

पिता का आरोप दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर लगातार परेशान किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे और इसी बात को लेकर सुगनी के साथ आए दिन विवाद होता था। पिता का कहना है कि जब उन्होंने अपनी बेटी का शव देखा तो उसके शरीर पर चोट के निशान और सूजन दिखाई दे रही थी जिससे उन्हें मर्डर की आशंका हुई।

परिजनों का आरोप है कि सुगनी को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पिता ने रोते-रोते मांग की है कि 'मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। जिसके लिए उन्होंने मृतका के पिता और सास-ससुर पर शक जताया है।'

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।