बाड़मेर

‘बॉर्डर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढऩे का मिलेगा अवसर’

अभेका पार में स्टेडियम का उद्घाटन
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2021, 9:02 PM IST
‘बॉर्डर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढऩे का मिलेगा अवसर’
‘बॉर्डर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढऩे का मिलेगा अवसर’

रामसर. ग्राम पंचायत अभे का पार में 1.5 करोड़ रुपए की लागत से बने नवनिर्मित खेलकूद स्टेडियम और राजकीय माध्यमिक विद्यालय भवन का शिव विधायक अमीन खान , जिलाप्रमुख महेंद्र चौधरी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खां ने उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
विधायक अमीनखान ने कहा कि सरहद क्षेत्र की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य को लेकर अभे का पार में स्टेडियम तैयार किया गया है । यहां पर धावन पथ ,बैडमिंटन स्टेडियम , पवेलियन , खिलाडिय़ों के बैठने के लिए रूम, खेल सामग्री रखने के लिए स्टोर रूम की व्यवस्था करवाई गई है। इससे बॉर्डर के ग्रामीण क्षेत्रों में बसने वाली ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को खेलने व आगे बढऩे का मौका मिलेगा।
उन्होंने कहा कि गांव में शिक्षा के लिए विद्यालयों की महती आवश्यकता है। विद्यालय कक्षाकक्षों का निर्माण करना विद्यार्थियों के लिए बहुत ही आवश्यक है। ऐसे कई विद्यालय जहां बालकों को अध्ययन करवाने के लिए कक्षाकक्ष उपलब्ध नहीं है उनको इस विद्यालय में पढऩे में कक्षों की सुविधा मिल सकेगी। 11 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई।

इस अवसर पर रामसर प्रधान वरजु देवी, गडरारोड़ प्रधान सलमान खान, शिव प्रधान महेन्द्र जाणी, शिव कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बीसूखां, रामसर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामाराम गोदारा, दायम खान एवं रहमान खान मौजूद रहे।

Published on: