बाड़मेर

दुकान के ताले काट चुराई नकदी, पीडि़त व्यापारी ने एक युवक को नामजद करते हुए मामला दर्ज करवाया

दुकान के ताले काट चुराई नकदी, मामला दर्ज
less than 1 minute read
nagaur
break locks

चौहटन. कस्बे के वीरातरा सर्कल के पास स्थित एक किराणे की दूकान के ताले काट अज्ञात चोर नकदी चुरा ले गए। पीडि़त व्यापारी ने एक युवक को नामजद करते हुए मामला दर्ज करवाया।

किराणा व्यापारी गौतमचन्द पुत्र बख्तावरमल ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपकर बताया कि कस्बे में वीरातरा रोड़ पर उसकी किराणे की दुकान है, जिसे वह बुधवार रात आठ बजे बन्द कर अपने घर चला गयाा।

गुरुवार सवेरे जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसके शटर पर लगे दोनों ताले गायब थे। दुकान की तलाशी ली तो पता चला कि चोर ने ताले काटकर दुकान में रखी बारह हजार की नकदी चुरा ली तथा ताले भी साथ ले गया।

गौतमचन्द ने एक जने का नाम दर्ज करवाते हुए चोरी करने का संदेह जताते हुए मामला दर्ज करवाया।

ये भी पढ़े...

उडासर में दो माह से आरओ प्लांट बंद

धोरीमन्ना. ग्राम पंचायत उडासर में लगा आरओ प्लांट पिछले 2 माह से तकनीकी खराबी के कारण बंद है। इससे ग्रामीणों व विधार्थियों को पीने को मीठा पानी नहीं मिल रहा।

उडासर सरपंच रामचंद्र गोदारा ने बताया कि ग्रामीणों ने दो सौ रुपए प्रति कार्ड जमा करवाए, जिससे की मीठा पानी मिले, लेकिन आरओ बंद होने से वे खारा पानी पीने को मजबूर है।

आरओ प्लांट शुरू करने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।

Published on:
05 Apr 2019 02:51 pm