बाड़मेर

पटवारी तीन हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

less than 1 minute read

बैक से ऋण लेने के लिए कृषि भूमि का बैंक के नाम नामांतरण भरने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई करते हुए एसीबी ने बाड़मेर के निंबला पटवारी को तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी बाड़मेर इकाई को परिवादी की ओर से शिकायत दी गई कि संयुक्त जमाबंदी में केसीसी लोन में बैंक के नाम को सही करने एवं पूर्व में भरे दो म्यूटेशन की एवज में पटवार मण्डल निम्बला( शिव) के पटवारी उदाराम तहसील शिव तीन हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहा है। एसीबी बाड़मेर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस संग्रामसिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करके मय टीम के सोमवार को ट्रेप कार्यवाही करते हुए निंबला पटवारी उदाराम पुत्र मगाराम निवासी फतेहनाड़ा ( बलाई) शिव को परिवादी से तीन हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
पटवारी के पास निंबला का था अतिरिक्त प्रभार
पटवारी उदाराम का मूल पदस्थापन बालासर पटवार मंडल में था। निंबला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हुआ था। एसीबी टीम ने कस्बे की मुख्य बाजार से पटवारी को रंगे हाथों पकड़ने के बाद स्थानीय पुलिस थाने लाया गया। जहां कार्रवाई के बाद पटवारी के पैतृक गांव स्थित रहवासी घर पहुंच कर भी तलाशी ली गई।

Published on:
18 Sept 2023 10:33 pm
Also Read
View All