बाड़मेर

Video : ट्रेलर से कार टकराई, 5 की मौत, 4 घायल, कवास में पुलिए पर खड़े अवैध यात्री टैंपो को बचाने के प्रयास में हादसा

- 200 फीट दूर बने बस स्टैंड का नहीं होता उपयोग, हाइवे पर खड़े रहते हैं वाहन
less than 1 minute read
Car collide with trailer, 4 killed, 4 wounded
Car collide with trailer, 4 killed, 4 wounded

बायतु (बाड़मेर). राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर कवास कस्बे में रविवार को एक कार ट्रेलर से टकरा गई। इससे कार में सवार पांच जनों की मौके पर ही मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर घायल हो गए।

कस्बे से बाड़मेर के बीच रोजाना बड़ी संख्या में अवैध टैंपो का संचालन होता है। ऐसे ही यहां यात्रियों के इंतजार में हाइवे तथा गोलाई पर खड़े एक टैंपो को बचाने के प्रयास में कार ट्रेलर से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए तथा वह उछल कर एक तरफ गिर गई। उसमें सवार दो जने कार से बाहर गिर गए तथा अन्य गाड़ी के अंदर ही फंस गए।

बताया जा रहा है कि कार में कुल 8 जने सवार थे। वे रामदेवरा से बायतु होकर कवास तथा बाड़मेर होते हुए गुजरात जा रहे थे। सूचना मिलते ही नागाणा थाना अधिकारी बलदेवराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। बाड़मेर से जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा भी मौके पर पहुंचीं।

इस दौरान चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को निजी वाहनों से राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर पहुंचाया गया। मृतकों को भी अन्य वाहनों से बाड़मेर स्थित मोर्चरी ले जाया गया। पुलिस ने ट्रेलर चालक मांगू खां पुत्र घीसू खान तेली निवासी राजनगर ब्यावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

नहीं होता बस स्टैंड का उपयोग

कवास में पुलिए पर जहां विभिन्न बसों व निजी वाहनों का ठहराव होता है, उससे महज 200 फीट की दूरी पर ही अधिकृत बस स्टैंड है।

लेकिन इसका कभी उपयोग नहीं किया जाता। यहां गोलाई में सड़क पर वाहन खड़े रहने से स्पीड में आने वाले वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं।

Updated on:
07 Apr 2019 10:15 pm
Published on:
07 Apr 2019 09:54 pm