बाड़मेर

कागजों में अभय तो कैसे रहे शहर निर्भय, जानिए पूरी खबर

अभियान- अकेली नहीं है बहू बेटियां  
2 min read
Jun 24, 2018
barmer news
barmer news

बाड़मेर. शहर के निर्भय रहने के लिए पुलिस ने शहरभर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का दावा किया था पर अभय कंट्रोल एवं कमांड योजना अभी भी कागजों में ही कैद है। इसके तहत 250 से अधिक कैमरे शहर में लगने थे जहां से शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जानी है।

अभय कमांड एवं कंट्रोल योजना के तहत शहर में 250 सीसीटीवी कैमरे लगाने की जगह चिन्हित की गई। छह माह बीतने के बावजूद भी कैमरे नहीं लग पाए हैं। शहर में नगरपरिषद की ओर से आठ सीसीटीवी कैमरे चार साल पहले लगाए गए थे जो फिलहाल बंद हैं।

फैक्ट फाइल-

- 1 लाख है शहर की आबादी

- 03 पुलिस थाने शहर में

- 250 सीसीटीवी कैमरे लगाने की थी योजना

- 08 सीसीटीवी कैमरे चार साल पहले लगे,अभी हैं बंद

- 06 माह से सीसीटीवी लगाने की योजना अधरझूल में

अपना कैमरा-अपनी सुरक्षा भी बंद

तत्कालीन कोतवाली प्रभारी भंवरलाल सिरवी ने व्यापारियों के साथ बैठक कर अपना कैमरा- अपनी सुरक्षा के तहत व्यापारियों को खुद का कैमरा लगाने को प्रोत्साहित किया। इसमें 30 कैमरे लगे थे लेकिन इसकी मॉनीटरिंग भी नहीं की जा रही है। एेसे में यह योजना भी फेल हो गई है।

यह शहर की चर्चित घटनाएं
केस 1. गत वर्ष 6 मार्च की शाम रॉय कॉलोनी रोड पर कुछ मनचले युवाओं ने राह चलती नर्सिंग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की और मारपीट पर उतर आए। उन्होंने युवती के लात मार दी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ युवाओं को पकड़ा था।

केस-2 शहर के रॉय कॉलोनी रोड पर पैदल जा रही छात्राओं से बाइक पर आए युवकों ने छेड़छाड़ की। उसके बाद बाइक मौके पर छोड़ कर भाग गए। उसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
केस-3 शहर के तिलक बस स्टेण्ड पर गत दिनों सो रहे किशोर पर युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। किशोर मौत व जिंदगी के बीच जूझ रहा है।

केस-4 दो दिन पहले शहर की रॉॅय कॉलोनी रोड पर युवती के साथ छेड़छाड़ हुई। इसमें युवती ने महिला थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस जांच कर रही है।

Published on:
24 Jun 2018 12:14 pm