बाड़मेर

चांद का हुआ दीदार, पहला रोजा आज, आतिशबाजी कर किया माहे रमजान का आगाज

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
May 07, 2019
 fireworks
fireworks

चांद का हुआ दीदार, पहला रोजा आज, आतिशबाजी कर किया माहे रमजान का आगाज

रोजा टाइम टेबल का विमोचन
बाड़मेर पत्रिका

माहे रमज़ान को लेकर मस्जिदों में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई । सोमवार को रमजान के चांद को देखने के लिए मोमीन भाई, ***** सहित बच्चे घरों की छतों पर उमड़़े। देर शाम चांद का दीदार होते ही उन्होने मुबारकबाद पेश करते हुए खुदा की बारगाह में दुआएं की। वहीं माहे रमजान के आगाज पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज नागौर शरीफ के हाफि ज खुर्शीद अहमद अजहरी ने अदा की। इसी के साथ मंगलवार अलसुबह 4.22 मिनट पर पहला रोजा शुरू होगा।
जामा मस्जिद के पेश इमाम हाजी लाल मोहम्मद सिद्दीकी ने बताया कि माहे रमजान में तीन अशरे होते हैं। पहला अशरा रहमत का दूसरा अशरा मगफि रत यानी गुनाहों की माफ ी का होता है और तीसरा अशरा जहन्नम की आग से खुद को बचाने के लिए होता है। रमजान महीने के पहले दस दिन रहमत के होते हैं। रोजा नमाज करने वालों पर अल्लाह की खास रहमत होती है। इस अवसर पर मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी सचिव अबरार मोहम्मद, शाह मोहम्मद सिपाही, जाकिर भाई नियारगर, मुख्तियार नियारगर, शाह मोहम्मद कोटवाल, रफ ीक मास्टर, हाजी मोहम्मद सिद्दीक तेली, हसन खान व्यापारी, अब्दुल करीम तेली आदि मौजूद रहे।

जामा मस्जिद की विशेष सजावट

रमजान पर्व को लेकर जामा मस्जिद में मोमीन युवाओं ने सोमवार के देर रात्रि तक श्रमदान करते हुए विशेष सजावट की।

रोजा टाइम टेबल का विमोचन
जामा मस्जिद के पेश इमाम की ओर से रोजा सहरी व इफ्तारी टाइम टेबल का विमोचन किया गया।

Published on:
07 May 2019 12:25 pm