बाड़मेर

रेलवे स्टेशनों पर मनाया स्वच्छ पर्यावरण दिवस, दी पर्यावरण बचाने की जानकारी

- समदड़ी, बाड़मेर सहित विभिन्न स्टेशन पर सेमिनार का आयोजन
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2021, 12:05 AM IST
रेलवे स्टेशनों पर मनाया स्वच्छ पर्यावरण दिवस, दी पर्यावरण बचाने की जानकारी
रेलवे स्टेशनों पर मनाया स्वच्छ पर्यावरण दिवस, दी पर्यावरण बचाने की जानकारी

बाड़मेर. भारतीय रेलवे की ओर से मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जोधपुर रेल मंडल में सोमवार कोस्वच्छ पर्यावरण दिवस मनाया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के निर्देशन में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जोधपुर मण्डल के सभी स्टेशनों पर स्वच्छ पर्यावरण हरित रेलवे दिवस मनाया गया।

स्टेशनों पर पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सभी विभागोंके कर्मचारियों ने स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बताया कि मंडल के नागोर, बाड़मेर, पाली मारवाड, समदड़ी, डेगाना आदि स्टेशनों पर सेमिनार में स्वास्थ्य, वाणिज्य, परिचालन, आरपीएफए, इंजीनियरिंग आदि विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर स्टेशनों पर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने, पौधरोपण, वृक्षों कीदेखभाल करने के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्टेशन को प्लास्टिक मुक्त रखना, काम में ली गई प्लास्टिक की खाली बोतल को मशीन में नष्ट करने को लेकर यात्रियों को जानकारी दी।

Published on: