बाड़मेर

दुकानें, ठेले, रेहड़ी और थड़ी के नहीं खुले ताले

धरना प्रदर्शन कर महंगाई पर जताया विरोध
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2018, 7:45 PM IST
Close India: No open market in Barmer
Close India: No open market in Barmer

भारत बंद: बाड़मेर में नहीं खुले बाजार, सब्जी मंडी भी रही बंद

बाड़मेर. बाड़मेर शहर में सोमवार को बाजार नहीं खुले। दुकानों पर ताले लगे रहे। वहीं ठेला, रेहड़ी और चाय की थडिय़ां भी नहीं खुली। वहीं सब्जी मंडियां भी बंद रही।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों के साथ बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से भारत बंद के आह्वान पर बाड़मेर में व्यापारियों और आमजन ने समर्थन करते प्रतिष्ठान नहीं खोले। कई निजी स्कूलें भी बंद रही। कांग्रेस जिला कमेटी ने शहर के सुभाष चौक में बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के नेतृत्व में धरना दिया। इस दौरान शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंद के लिए अपील करते हुए समर्थन मांगा। वहीं जिले में बंद का मिलाजुला असर रहा।

किराया रोज नहीं बढ़ा सकते हैं
बंद के दौरान ऑटो चालकों ने अपनी पीड़ा जाहिर की। उनका कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। लेकिन हम ऑटो का किराया रोज नहीं बढ़ा सकते हैं। अगर ऐसा करेंगे तो यात्री ही नहीं मिलेंगे। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की पुरानी व्यवस्था लागू होनी चाहिए। जिससे मजदूरी करके परिवार पालने वालों को राहत मिल सके।

कांग्रेस के आव्हान पर बंद का रहा मिला जुला असर बंद, कस्बे का सतर फीसदी बाजार रहा बंद, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर महंगाई पर जताया विरोध
चौहटन. बेरोजगारी सहित पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही भारी बढ़ोतरी व बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के आव्हान पर भारत बंद के अंतर्गत चौहटन कस्बे में बन्द का मिला जुला असर रहा, कस्बे में सत्तर प्रतिशत व्यापारिक प्रतिष्ठान व दुकानें बंद रही, पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कस्बे के सम्पूर्ण बाजार में व्यापारियों से बन्द को लेकर समर्थन मांगा तथा अपने प्रतिष्ठान बन्द रखने का निवेदन किया जिस पर अधिकांश बाजार बंद रहा।

चौहटन बन्द को लेकर जहां डोर टू डोर घूमकर दुकानें बंद करवाई गई वहीं पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल के नेतृत्व में कई दर्जन कार्यकर्ताओं ने एक पेट्रोलपंप के पास जाजम लगाकर भाजपा सरकार की गरीब विरोधी नीतियों सहित महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पोटलिया, जिला कमेटी के सदस्य तिलोक चौधरी, संगठनमंत्री किशनाराम धत्तरवाल, जगदीश विश्नोई, नरेश भादू, नरसिंगराम सुदरा, जमालखांन, भजनलाल ढ़ाका, लूणसिंह, चमनलाल माहेश्वरी, हुकमसिंह खारिया, जगदीश पोटलिया, गौतमचंद धारीवाल सहित कई जनों ने धरना प्रदर्शन में शिरकत की, तथा बन्द में सहयोग करने के लिये व्यापारियों व कस्बेवासियों का आभार जताया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में 19 किलोमीटर का 4-लेन हाइवे प्रोजेक्ट मंज़ूर, केंद्र सरकार ने जारी किए ₹485 करोड़, जानिए पूरी ‘गुड न्यूज़’

Rajasthan Sarpanch Election: सबसे दिलचस्प सरपंच चुनाव नतीजा, 4 बार रिकाउंटिंग के बाद भी टाई, जानिए फिर कैसे हुआ फैसला?

Exclusive: बाड़मेर मेडिकल कॉलेज रैगिंग कांड में 80 छात्रों पर एक्शन, 6 को हॉस्टल से निकाला; जूनियर्स से करवाए अनैतिक काम

Rajasthan Panchayat Election: ‘पोलिंग पार्टी की शराब पार्टी?’ सरपंच चुनाव के बाद का कथित वीडियो वायरल, चुनावी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल

राजस्थान के हज़ारों किसानों को दिवाली से पहले ‘छप्परफाड़’ ₹345 करोड़ की राहत, जानिए किस ज़िले के लिए कितनी राशि मंज़ूर?