बाड़मेर

खेल प्रतियोगिताएं भाईचारे को देती है बढ़ावा

छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी-65वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

less than 1 minute read
खेल प्रतियोगिताएं भाईचारे को देती है बढ़ावा

बाड़मेर. बाड़मेर में आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों की 17 एवं 19 वर्ष छात्र वर्ग एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार को एमबीसी राउमावि गांधी चौक बाड़मेर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की खेल प्रतियोगिताएं आपसी भाईचारा एवं खेल भावना विकसित करती है। बाड़मेर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक मेवाराम जैन ने कहा शहर के मध्य विद्यालय के लिए भौतिक संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रत्येक जरूरत की वस्तु उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यक्रम में सभापति दिलीप माली, शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक जोधपुर प्रेमचंद सांखला, समाजसेवी राजेंद्र सिंह चौहान, ललित कुमार किरी, डॉ. भरत सारण, प्रवीण सेठिया, निजी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष बाल सिंह राठौड़ तथा पार्षद व ब्राह्मण स्वर्णकार समाज अध्यक्ष हंसराज सोनी विशिष्ट अतिथि थे। प्रतियोगिता के संयुक्त संचालन सचिव कमलसिंह रानीगांव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। रामूबाई स्कूल की संस्था प्रधान शांति चौधरी मुख्य अतिथि के सम्मान में अभिनंदन पत्र का वाचन किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत ने श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते आभार व्यक्त किया गया। संचालन स्थानीय विद्यालय के व्याख्याता मुकेश व्यास ने किया।

Published on:
28 Nov 2021 08:58 pm
Also Read
View All