बाड़मेर

बिपरजॉय तुफान-मुख्यमंत्री गहलोत करेगें प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वे, फिर करेगें लोगों से मुलाकात

बाड़मेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को एक दिवसीय दौर बाड़मेर जिले में रहेंगे। इस दौरान वे बिपरजॉय चक्रवाती तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे के साथ प्रभावित लोगो से मुलाकात करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jun 2023, 8:59 PM IST
 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

बिपरजॉय तुफान-मुख्यमंत्री गहलोत करेगें प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वे, फिर करेगें लोगों से मुलाकात

बिपरजॉय चक्रवाती तूफान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे

चौहटन में तूफान प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

बाड़मेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को एक दिवसीय दौर बाड़मेर जिले में रहेंगे। इस दौरान वे बिपरजॉय चक्रवाती तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे के साथ प्रभावित लोगो से मुलाकात करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार सुबह 9 बजे जयपुर से प्रस्थान कर सुबह 10 बजे उतरलाई पहुचेंगे। यहा से 10.10 बजे हेलीकॉप्टर से उड़ान भर कर बाड़मेर जिले के बिपरजॉय चक्रवाती तूफान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद वह 11 बजे चौहटन पहुचेंगे तथा वहां तूफान प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर 12 बजे चौहटन से सांचौर के लिए प्रस्थान करेंगे। चौहटन क्षेत्र में बिपरजॉय तुफान से 200 से अधिक घरों में पानी घुस गया तथा 40 से अधिक सड़कों से डामरीकरण ही गायब हो गया।

Published on: