बाड़मेर

Video : पिता का आरोप, पुत्र की हत्या कर शव पंखे से लटकाया, मामला दर्ज

हत्या कर फंदे से लटका दिया शव -कम्पाउंडर की संदिग्ध हालात में मौत का मामला-मृतक के पिता ने पत्नी, सास-ससुर पर लगाया हत्या का आरोप
less than 1 minute read
Compounder death in Barmer in suspicious circumstances
Compounder death in Barmer in suspicious circumstances

बाड़मेर. शहर के सदर थाने के पीछे जाट कॉलोनी में कम्पाउंडर की संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में बुधवार को सदर थाने में पत्नी, सास-ससुर व सालेके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है।

सदर थानाधिकारी किशनलाल विश्रोई के अनुसार तुलछाराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका पुत्र पन्नाराम सरकारी अस्पताल बेरी वाला तला में कार्यरत था। शादी के बाद पत्नी व ससुराल पक्ष के लोग प्रताडि़त कर मारपीट करते थे।

कई बार समझाने के बावजूद प्रताडि़त करने का सिलसिला चलता रहा। पिता ने आरोप लगाया है कि पत्नी संतोष, ससुर प्रहलादराम, सास चन्द्रादेवी, सालेमनोज ने उसके पुत्र का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कमरे में पंखे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को शव सुपुर्द किया।

तनावग्रस्त रहता था मृतक

पिता ने आरोप लगाया है कि पुत्र पन्नाराम को शादी के बाद घर नहीं आने देते थे। ससुर तो लंबे समय से प्रताडि़त कर रहा था। कई बार समझाने के बावजूद कोई असर नहीं हुआ।

आरोप है कि सामाजिक कार्यक्रमों में नहीं जाने देते थे। बताया जा रहा है कि लंबे समय से कंपाउंडर तनावग्रस्त भी था।

Published on:
04 May 2019 09:07 am