बाड़मेर

राजस्थान चुनाव 2018: कांग्रेस की सोच सभी वर्गों में समानता और विकास

राजस्थान चुनाव 2018: कांग्रेस की सोच सभी वर्गों में समानता और विकास
2 min read
Dec 06, 2018
Congressional thinking equality and development in all sections
Congressional thinking equality and development in all sections

बायतु. रोहतक सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने बायतु विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चौधरी के समर्थन में बाटाडू में आयोजित जनसभा में कहा कि परेऊ सभा की गूंज पूरे राजस्थान में सुनाई दी।

सांसद ने हनुमान बेनीवाल पर कटाक्ष करते कहा कि बीजेपी ने ठेका दिया है कांग्रेस नेताओं को हराने का, और एक नेता ने पार्टी बना दी जीतने को नहीं हराने के उद्देश्य से।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ का दूसरा नाम है। इनका प्रत्येक व्यक्ति के खाते में पन्द्रह लाख देने का वादा, 2 करोड़ नौकरी, एक के बदले दो सिर लाने, 100 दिनों में काला धन व अच्छे दिन लाने का वादा झूठा है। उन्होंने कहा कि सरकार से जब पूछा गया कि अच्छे दिन कब तक आएंगे तो जवाब मिलता कि तारीख नहीं बताएंगे।

भाजपा सरकार बनाम की राजनीति कर रही है, हिन्दू बनाम मुस्लिम, अगडी जाति बनाम पिछड़ी जाति, हरियाणा में जाट बनाम गैर जाट को लड़ाने का काम ये भाजपा वाले कर रहे हैं। बायतु से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चौधरी ने कहा कि बायतु में कई ऐसी ताकतें सक्रिय हुए हई हैं जो यहां एकता को तोडऩा चाहती है आपस में लड़ाना चाहती है, लेकिन बायतु हमेशा एक रहा और रहेगा।

हमें ऐसी ताकतों के बारे में गहराई से सोचना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच रही है कि सभी वर्गों में समानता रहे। जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, पूर्व प्रधान सिमरथाराम बेनीवाल, बायतु ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किस्तुरचन्द सारण, गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम डेलू सहित कई लोग व ग्रामीण मौजूद थे।

ये भी पढ़े...

विकास में नहीं रखी कोई कमी

बायतु. बायतु विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को लापुदड़ा, जाजवा, उतरणी, गिड़ा चिडिय़ा व कानोड़, बाटाडू सहित कई जगह सभाएं की। इस दौरान माधोसिंह दीवान ने बाटाडू में आयोजित कार्यक्रम में समर्थन की बात कही।

दौरान भाजपा प्रत्याशी चौधरी ने कहा कि पिछले पांच सालों में क्षेत्र में विकास में कोई कमी नहीं रखी। भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूढ़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान में सबसे ज्यादा विकास हुआ।

भाजपा के वरिष्ठ नेता आबसिंह मलवा, मंडल अध्यक्ष चतराराम सुथार,मूलाराम बैरड़, समाजसेवी गोमाराम बेनीवाल, बाटाडू सरपंच प्रवीण कुमार, सिगोडय़िा सरपंच हनुमान बेनीवाल सहित कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

Updated on:
06 Dec 2018 12:01 pm
Published on:
06 Dec 2018 11:18 am