-जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव घटा-भर्ती मरीजों में कमी से तीन वार्ड किए बंद-अभी भी जिले के अस्पतालों में 702 संक्रमित भर्ती
बाड़मेर. जिले में संक्रमितों की संख्या में पिछले तीन दिनों से निरंतर कमी आई है और रविवार को पॉजिटिव केस 105 सामने आए हैं। वहीं रिकवर होने वालों का आंकड़ा 268 तथा तीन जनों की बीते 24 घंटे में मौत हो गई। वहीं जिले के अलग-अलग अस्पताल व कोविड सेंटर्स में कुल 702 संक्रमित भर्ती रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल बिश्नोई ने बताया कि रविवार को एक्टिव केस 1285 एवं 3 मरीजों की मृत्यु हुई । इसी तरह 433 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 34 राजकीय अस्पताल बालोतरा, 22 मरीज निजी अस्पतालों में एवं 80 मरीज एमबीसी कॉलेज बाड़मेर में भर्ती है। जिले में देखा जाए तो अस्पताल व कोविड केयर सेंटर में 38 बायतु, 13 सिवाना, 6 सिणधरी, 12 धोरीमन्ना, 9 गुड़ामालानी, 2 कवास, 7 गिडा, 3 चौहटन, 1 जसोल, 4 पाटौदी, 6 सेडवा, 1 पचपदरा, 2 कल्याणपुर, 1 बिशाला, 1 रामसर, 3 समदडी, 6 गडरारोड, 1 देताणी, 4 शिव, 7 भिंयाड, 6 सांभरा के कोविड केयर सेंटर में भर्ती है।
घरों में 583 संक्रमित
583 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। वहीं 268 मरीज रिकवर हुए हैं। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 281 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 17 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है।