बाड़मेर

यूनिक आइडी के लिए राजस्थान में यहां 4000 से ज्यादा लोगों का हो चुका रजिस्ट्रेशन, तेजी से बढ़ी भीड़ के चलते गड़बड़ाया सिस्टम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Aug 29, 2018
Creation of NUIDs - Nurse Pass book by india govt
फर्जी नर्सिगकर्मियों पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा देशभर के अस्पतालों में दिए जा रहे NUID नंबर, यहां हैं ऐसे हाल

अस्पतालों में फर्जी नर्सिगकर्मियों पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर के अस्पतालों के नर्सिंगकर्मी को नेशनल यूनिक आइडी नम्बर (एनयूआइडी) नंबर दिए जा रहे हैं। बाड़मेर जिले में करीब ४००० से अधिक नर्सिंग स्टाफ का पंजीयन किया जा चुका है। पंजीयन करने के लिए लगे कार्मिकों ने बताया कि बाड़मेर में पंजीयन के लिए ७ से २६ अगस्त तक का समय निर्धारित किया गया था। इसके बाद भी काफी नर्सिगकर्मी के पंजीयन नहीं करवाने पर तिथि को बढ़ाते हुए ३० अगस्त कर दिया गया। अब यहां पंजीयन के लिए भीड़ उमड़ रही है।

पंजीयन की नहीं मिली जानकारी
यहां मंगलवार को पहुंची कई एएनएम ने बताया कि उन्हें पंजीयन की जानकारी ही नहीं दी गई। इसके चलते पता ही नही था। अब जाकर उन्हें जानकारी मिली तो यहां पर अपना पंजीयन करने पहुंची। लेकिन नंबर नहीं आने पर कई महिलाएं परेशान नजर आई।

दूसरे जिलों से भी पहुंची नर्सिंगकर्मी
बाड़मेर में यूनिक आइडी के लिए आसपास जिलों की नर्सिंगकर्मी भी यहां मंगलवार को पहुंच गई। लेकिन कार्मिकों की ओर से जिले की नर्सिगकर्मी को प्राथमिकता दी गई। ऐसे में बाहर से आने वाली नर्सिंगकर्मियों ने रोष जताया।

बाहर से आने का यह कारण
अन्य जिलों में नर्र्सिगकमियों का यूनिक आइडी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि निकल जाने के कारण वे मंगलवार को बाड़मेर पहुंच गई। यहां पर कार्मिकों ने बाहर से आने वाली नर्सिंग को बाद में नंबर की बात कही। इस पर उन्होंने रोष जताया।

पंखे खराब, गैलरी में महिलाएं परेशान
बड़ी संख्या में यहां पहुंची महिलाएं अस्पताल की गैलरी में एकत्रित हो गई। यहां पर एक भी पंखा नहीं चलने से छोटे बच्चों के साथ पहुंची महिलाएं अधिक परेशान हुई। गैलरी में अंधेरा और हवा नहीं आने से गर्मी ने परेशानी को और बढ़ा दिया।

यह मिलेगा फायदा
अभी नर्सिंग कार्मिकों को एक से दूसरे राज्य में जाकर काम करने पर वहां की नर्सिंग परिषद में पंजीकरण कराना होता है। लेकिन अब एनयूआइडी होने से अलग-अलग पंजीकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूनिक आइडी मिलने पर कहीं पर भी नर्सिगकर्मी को ट्रैक किया जा सकेगा। इससे अस्पतालों में फर्जी नर्सिंगकर्मी पर रोक लगेगी।

पंजीयन के लिए हुई परेशान...इसमें चार फोटो सिंगल कालम के लगा सकते हैं
यहां पहुंची कई महिलाएं सीमावर्ती केलनोर सहित दूर-दराज क्षेत्र से पहुंची। उनका कहना है यहां पर उनका नंबर नहीं आया है। फिर से बुधवार को आने का कहा गया है। अब दूर से बच्चों को यहां लेकर आना उनके लिए मुश्किल भरा है। समय बढ़ाकर हमारा काम आज की करवाना चाहिए।

इनका कहना है
बाड़मेर जिले में नर्सिंगकर्मियों के यूनिक आइडी के लिए अंतिम तिथि २६ अगस्त थी। लेकिन काफी नर्सिंगकर्मियों के शेष रहने के कारण तिथि अब ३० अगस्त तक बढ़ी है। नर्सिंगकर्मी यहां अपना पंजीयन करवा सकती है।

मूलशंकर सहारण, जिलाध्यक्ष राजस्थान नर्सेज यूनियन बाड़मेर
......

Published on:
29 Aug 2018 10:14 pm