बाड़मेर

वांटेड बदमाश के घर दबिश, दो पिस्तौल व 6 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

आरजीटी पुलिस की नोखड़ा गांव में कार्रवाई

less than 1 minute read
वांटेड बदमाश के घर दबिश, दो पिस्तौल व 6 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर आरजीटी पुलिस ने सोमवार को थाने के फरार वांटेड बदमाश के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर व खेत में छिपा कर रखी गई दो अवैध पिस्तौल व 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशन में फरार वांटेड आरोपियों की गिरफ्तारी व अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरजीटी थाने में दर्ज मामले में फरार चल रहे नोखड़ा निवासी वांटेड आरोपी ओमप्रकाश पुत्र राजूराम सोनी को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ व मुखबिर से इत्तला के अनुसार थाने के वांटेड आरोपी ओमप्रकाश की निशानदेही पर अलग-अलग छिपा कर रखी गई दो पिस्तौल व 6 कारतूस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आरोपी के निवास स्थान पर पीछे की तरफ बाड़े के अंदर से एक पिस्तौल बरामद की। वहीं उसके खेत में बनी झौंपड़ी में से एक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए। पुलिस आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से अवैध पिस्टल व हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है पुलिस जिले में अलग-अलग जगह पर अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान चला रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो डालने वालों पर भी नजरे रखे हुए हैं। पुलिस लगातार अवैध हथियारों के जब्त करने के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है।

Published on:
13 Mar 2023 10:40 pm
Also Read
View All
Rajasthan: राजस्थान में कुदरत का अनोखा ‘चमत्कार’, भीषण गर्मी में भी 72 घंटों से नहीं पिघले ओले, ग्रामीण हुए हैरान

Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Rajasthan News: सरकार की बड़ी लापरवाही? बिना पोस्टिंग 200 तहसीलदार 5 महीने से बिना काम ले रहे सैलरी

बाड़मेर में बॉर्डर पार कर भारत में घुस आया पाकिस्तानी, 8 KM अंदर पहुंचने के बाद पकड़ा गया