बाड़मेर

अवैध देसी शराब के 165 कर्टन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

-गुड़ामालानी पुलिस की कार्रवाई, पीछा कर पकड़ा -एक आरोपी हो गया मौके से फरार
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Apr 2023, 10:10 PM IST
अवैध देसी शराब के 165 कर्टन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
अवैध देसी शराब के 165 कर्टन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर. अवैध शराब रोकथाम को लेकर चलाई जा रहे अभियान में गुड़ामालानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप से बड़ी मात्रा में देसी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने 165 कर्टन में भरे 7920 पव्वे जब्त किए है। शराब की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी है।

थानाधिकारी गुड़़ामालानी के निर्देशानुसार हैड कांस्टेबल और टीम ने नाकाबंदी के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पिकअप का पीछा करने पर सरहद लुणवा चारणान में दो व्यक्ति वाहन छोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने एक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर अपना नाम ओमाराम पुत्र केवलाराम लौहार निवासी बाडा भाडवी जिला जालोर बताया तथा उसका सहयोगी नरेन्द्रसिंह पुत्र पीरसिंह निवासी राजपूतों का वास करवाडा जिला जालोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। वाहन की तलासी लेने पर अवैध देसी शराब से भरे 165 कार्टन में 7920 पव्वे बरामद करने में सफलता हासिल की गई। वाहन व शराब को जब्त कर ओमाराम को गिरफ्तार किया। पुलिस थाना गुड़ामालानी में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Published on: