बाड़मेर

शादी की नियत से युवती को भगाया, दोनों की तलाश में पुलिस

-दो दिन पहले युवती हुई थी घर से गायब

less than 1 minute read
Feature image

बाड़मेर के रामसर क्षेत्र के सेतराऊ गांव की एक 19 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर कर शादी करने की नियत से घर से भगा ले जाने का मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार रामसर क्षेत्र के गांव के एक युवक ने 19 वर्षीय युवती को 23 जुलाई को रात्रि में घर बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। वहीं 24 जुलाई को सुबह किशोरी के घर पर नहीं मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पड़ोस और अपने रिश्तेदारों के यहां पूछताछ की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
परेशान होकर युवती के परिजनों ने रामसर थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
तलाश शुरू कर दी
रामसर पुलिस के अनुसार मंगलवार को पोकराराम पुत्र शंकराराम मेघवाल सेतराऊ के विरुद्ध मामला दर्ज़ करवाया है। एएसआई आदरनाथ ने बताया कि यवुती को शादी की नियत से बहला फुसलाकर घर से भगा ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। मामला दर्ज़ कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

Published on:
25 Jul 2023 09:30 pm