बाड़मेर

नकबजनी के दो मामलों का खुलासा, चार गिरफ्तार

बिठुजा व बुड़ीवाड़ा गांव में हुई थी नकबजनी,- जसोल थाना पुलिस की कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Sep 2023, 1:13 PM IST
Feature image

जसोल थाना पुलिस ने नकबजनी के दाे मामलों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने बिठूजा गांव में फैन्सी व जनरल स्टोर की दुकान से नकदी व अन्य सामान चुराया था और बुड़ीवाड़ा गांव के एक कृषि कुएं पर िस्थत एक घर से नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चुराए थे।

पुलिस के अनुसार, जसोल थाना क्षेत्र में 28 जुलाई की रात बुड़ीवाड़ा गांव के एक कृषि कुएं पर िस्थत एक घर से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व अन्य दस्तावेज चोरी हुए थे। इसी तरह, बिठूजा गांव में िस्थत फैन्सी व जनरल स्टोर की दुकान में 20 अगस्त की रात पीछे के गेट तोड़ dर करीब 25-30 हजार रुपए की नकदी व अन्य सामान की चोरी हो गई थी। पुलिस ने ये मामले दर्ज कर तकनीकी विशेषज्ञों व मुखबिरों की मदद से संदिग्धों पर नजर रखते हुए बुड़ीवाड़ा निवासी संदिग्ध दिनेश कुमार पुत्र नेमाराम मेघवाल ,बायतु पनजी निवासी कल्पेश उर्फ नरपतकुमार पुत्र हमीराराम मेघवाल, रडिया तालर निवासी श्रवणकुमार पुत्र ओमनाथ स्वामी , सणतरा हाल इंद्रा कॉलोनी लूणी व बुड़ीवाड़ा निवासी केहराराम पुत्र मोहन मेघवाल को दस्तयाब कर पूछताछ की तो आरोपियों ने बिठूजा व बुड़ीवाड़ा गांव की दुकान व घर में चोरी करना स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी का कुछ माल बरामद भी किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Published on: