बाड़मेर

टैंकर में मिली 47 लाख की अवैध शराब

टैंकर में 310 कर्टन शराब मिली
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Sep 2023, 1:21 PM IST
टैंकर में मिली 47 लाख की अवैध शराब
टैंकर में मिली 47 लाख की अवैध शराब

आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार शाम को मेगा हाइवे पर पायला कला के पास अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक टैंकर में बनाए गए बॉक्स से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गणना में 310 कर्टन शराब मिली जिसकी कीमत 47 लाख रुपए आंकी गई। आबकारी टीम की एक सप्ताह में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
आबकारी निरीक्षक भंवरलाल सारण ने बताया कि अवैध शराब परिवहन की रोकथाम के लिए पायलाकला के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक टैंकर आया, जो संदिग्ध लगा।
सख्ती से पूछताछ
टैंकर चालक मांगीलाल पुत्र प्रहलादराम विश्नोई निवासी डाबल, सांचोर से पूछताछ की तो चालक घबरा गया। उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने टैंकर में अवैध शराब भरी होना बताया। इस पर टैंकर खोल कर तलाशी ली गई तो उसमें बॉक्स बना कर अंदर अवैध शराब के कर्टन भरे हुए थे।

Published on: