बाड़मेर

सीमेंट ब्लगर टैंकर में मिली अवैध शराब की खेप, 810 कर्टन बरामद

चालक से टीम ने पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तलाशी में ब्लगर के अंदर अवैध शराब की खेप मिलने पर जब्त करते हुए आबकारी कार्यालय लाया गया। टैंकर में मिली खेप में कुल 810 कार्टन अलग-अलग ब्रांड के पाए गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Dec 2023, 10:43 PM IST
सीमेंट ब्लगर टैंकर में मिली अवैध शराब की खेप, 810 कर्टन बरामद
सीमेंट ब्लगर टैंकर में मिली अवैध शराब की खेप, 810 कर्टन बरामद

अवैध शराब को ठिकानों तक पहुंचाने के लिए शराब तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे है। टैंकर के बाद अब सीमेंट बल्गर टैंकर से भी अवैध शराब की खेप पहुंचाने की कोशिश की गई, जिसे आबकारी ने नाकाम कर दिया। टीम ने सीमेंट बल्गर टैंकर बरामद करते हुए करीब 34 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की है।जिला आबकारी अधिकारी दिनेश गहलोत ने बताया कि मुखबिर के जरिए अवैध शराब की खेप आने की सूचना पर स्टेट हाइवे 40 सिणधरी रोड पर कुड़ला के पास नाकाबंदी की गई। आबकारी निरीक्षक वृत्त बाड़मेर भंवरलाल व टीम ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध लगने पर सीमेंट ब्लगर टैंकर को रुकवाया। चालक से टीम ने पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तलाशी में ब्लगर के अंदर अवैध शराब की खेप मिलने पर जब्त करते हुए आबकारी कार्यालय लाया गया। टैंकर में मिली खेप में कुल 810 कार्टन अलग-अलग ब्रांड के पाए गए।

गुजरात ले जाने की जानकारी आई सामने

टीम ने वाहन चालक विरधाराम पुत्र चतराराम निवासी सिंहानिया सेड़वा से पूछताछ में सामने आया है कि शराब की खेप गुजरात ले जाई जा रही थी। अवैध शराब राजस्थान से भरकर ही चालक लाया था। आबकारी मामले की जांच कर रही है। कार्रवाई में निरीक्षक के साथ गार्ड उमाराम व सिपाही विशनाराम शामिल रहे।

Published on: