बाड़मेर

मैसेज भेजकर व्यापारी से मांगे 5 लाख रुपए फिरौती, पुलिस को बताने पर गोली मारने की धमकी

कृषि मंडी के एक व्यापारी को अज्ञात नम्बरों से भेजे गए धमकी भरे मैसेज और रुपए मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 5 लाख रुपए की मांग करते हुए पुलिस को जानकारी देते पर गोली मारने की धमकी भी दी थी।

less than 1 minute read
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

बाड़मेर कृषि मंडी के एक व्यापारी को अज्ञात नम्बरों से भेजे गए धमकी भरे मैसेज और रुपए मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 5 लाख रुपए की मांग करते हुए पुलिस को जानकारी देते पर गोली मारने की धमकी भी दी थी।

जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि व्यापारी से फिरौती मांगने के प्रकरण में आनंदसिंह वृत्ताधिकारी बाड़मेर के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी गंगाराम के नेतृत्व में टीम ने गहन अनुसंधान करते हुए आरोपी चिराग पुत्र विनोद कुमार निवासी राय कॉलोनी बाड़मेर को नामजद करते हुए दस्तयाब किया। उसे गिरफ्तार कर पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

यह था मामला

लक्ष्मीपुरा बाड़मेर निवासी संजय कुमार जैन ने गत 11 नवम्बर को कोतवाली में रिपोर्ट दी कि उसके मोबाइल व वाट्सअप पर धमकी भरे कॉल व मैसेज कर 5 लाख रुपए मांगे जा रही है। पुलिस को सूचना देने पर प्रार्थी को गोली मारने की धमकी दी गई। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छह दिन में मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
17 Nov 2023 10:34 pm