बाड़मेर

56 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद, एक स्काॅर्पियो जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

रागेश्वरी पुलिस व डीएसटी टीम की तीन स्थानों पर कार्रवाई

less than 1 minute read
56 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद, एक स्काॅर्पियो जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर। रागेश्वरी पुलिस डीएसटी टीम ने गुरुवार को 56 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करते हुए दो आरोपीयो को गिरफ्तार किया। वहीं मादक पदर्थ परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन जब्त किया गया।
थानाधिकारी ललितकिशोर ने बताया कि रागेश्वरी पुलिस टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर सरहद आडेल में खेताराम पुत्र नारणाराम जाट निवासी आडेल की रहवासीय ढाणी में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 13 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी खेताराम को गिरफतार किया।
इसी प्रकार गिरफ्तार आरोपी खेताराम से अवैध डोडा पोस्त की खरीद फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ कर खेताराम की इत्तला पर सरहद नेहरों की ढाणी में मूलाराम पुत्र हुकमाराम जाट निवासी नेहरों की ढाणी की रहवासीय ढाणी के पास बने चारबाडे में 40 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की । पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी मूलाराम फरार हो गय।
वाहन में परिवहन किए जा रहे 3 किलो डोडा
इसी तरह थाना रागेश्वरी पुलिस टीम व जिला स्पेशल टीम प्रभारी महिपालसिंह मय टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग के दौरान गुरुवार को एक सदिग्ध स्कॅार्पियो वाहन रुकवा कर उसमें परिवहन किए जा रहे 3 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर चालक मगाराम पुत्र खेताराम जाट निवासी नेहरों का वास को गिरफ्तार किया। वहीं अवैध डोडा परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो भी जब्त किया गया। रागेश्वरी पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग अलग प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार दो आरोपियों से प्रकरण में पूछताछ कर रही है।

Published on:
30 Mar 2023 10:23 pm
Also Read
View All
Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Rajasthan News: सरकार की बड़ी लापरवाही? बिना पोस्टिंग 200 तहसीलदार 5 महीने से बिना काम ले रहे सैलरी

बाड़मेर में बॉर्डर पार कर भारत में घुस आया पाकिस्तानी, 8 KM अंदर पहुंचने के बाद पकड़ा गया

Barmer News : दिन में धरने से लेकर रात्रि विश्राम तक, आखिर क्यों ‘सुख-सुविधाएं’ छोड़ सड़क पर हैं MLA रविंद्र सिंह भाटी?