बाड़मेर

भाइयों के झगड़े में बीच-बचाव करने गए थे चाचा, सिर पर लाठी के वार से मौत

मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jun 2023, 1:32 PM IST
Feature image

मोकलसर के रमणिया गांव में बस स्टैंड पर आपस में लड़ रहे दो भाइयों में बीच बचाव करने पहुंचे चाचा पर एक भाई ने लाठी से हमला कर दिया। मारपीट में सिर पर चोट लगने से चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन मोकलसर सरकारी अस्पताल लेकर आए। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरा मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिवाना पुलिस जोधपुर पहुंची। मृतक के भाई पप्पूराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।
मोकलसर चौकी प्रभारी एसआई दुर्गाराम के मुताबिक रमणिया गांव निवासी रविंद्र व ईश्वर बस स्टैंड पर किसी बात पर झगड़ रहे थे। दोनों के हाथ में लाठियां थीं। उन्हें लड़ते हुए देख निवासी रमणिया चाचा नरपतराम (40) पुत्र पाबूराम बीच-बचाव करने के लिए पहुंचा। इस दौरान एक भाई ने चाचा नरपतराम के सिर पर लाठी मार दी। जिससे नरपतराम के सिर पर गंभीर चोट लगी , वह कुछ देर तक सड़क पर तड़पता रहा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मोकलसर हॉस्पिटल पर प्राथमिक उपचार के बाद सिवाना और सिवाना से जोधपुर रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भाई पप्पूराम ने रिपोर्ट दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों भाइयों के बीच किस बात पर झगड़ा हुआ था। सिवाना पुलिस की मौजूदगी में जोधपुर मथुरादास हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

इनका कहना
रमणीया में आपसी मारपीट में मौके पर जाकर मौका मुआयना किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही हैं।
-नाथूसिंह सिवाना थानाधिकारी

Published on: