बाड़मेर

5 साल से चकमा दे रहा था 5 हजार का ईनामी अपराधी, रिफाइनरी क्षेत्र से पकड़ा

-कल्याणपुर पुलिस की कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2023, 11:30 AM IST
5 साल से चमका दे रहा था 5 हजार का ईनामी अपराधी, रिफाइनरी क्षेत्र से पकड़ा
5 साल से चमका दे रहा था 5 हजार का ईनामी अपराधी, रिफाइनरी क्षेत्र से पकड़ा

बाड़मेर. वांछित अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान में कल्याणपुर पुलिस ने पांच साल से फरार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमें इनाम घोषित होने के बाद लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस बीच पुख्ता सूचना पर रिफाइनरी क्षेत्र से उसे पकड़ लिया गया।

कल्याणपुर थानाधिकारी कैलाशदान व टीम ने 980 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्ती के मामले में पिछले पांच साल से फरार तस्कर आईदानराम पुत्र गोकलाराम निवासी सरनू पुलिस थाना सदर बाड़मेर की संभावित स्थानों पर तलाश की गई। ईनामी अपराधी को रिफाइनरी क्षेत्र पचपदरा से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में थानाधिकारी के अलावा हैड कांस्टेबल भीखाराम, कांस्टेबल अभिषेक व जयवीर शामिल रहे।

2018 से चल रहा था फरार

वांछित आईदानराम वर्ष 2018 से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। उक्त प्रकरण में पूर्व में कुल सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। न्यायालय से वांछित आईदानराम को मफरूर घोषित किया जाकर स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।

Updated on:
18 Jul 2023, 11:30 AM IST
Published on: