बाड़मेर

बाड़मेर जिले में चक्रवात का असर, तेज आंधी के बाद बारिश

-बिपरजॉय तूफान के चलते 16 व 17 को ऑरेंज अलर्ट
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jun 2023, 10:27 PM IST
बाड़मेर जिले में चक्रवात का असर, तेज आंधी के बाद बारिश
बाड़मेर जिले में चक्रवात का असर, तेज आंधी के बाद बारिश

बाड़मेर. अरब सागर से उठे तूफान बिपरजॉय का असर बाड़मेर जिले में मंगलवार शाम को नजर आना शुरू हो गया। जिले के सीमावर्ती गडरारोड़ क्षेत्र में तेज आंधी के बाद बरसात शुरू हो गई। मौसम विभाग ने बाड़मेर जिले के लिए 16 व 17 जून को भारी से अति भारी बरसात और 75 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

बाड़मेर में मौसम में बदलाव सुबह से दिखना शुरू हो गया। दिन में बरसाती बादलों की आवाजाही रही। लेकिन बारिश नहीं हुई। हवा काफी तेज गति से चली। शाम करीब 6 बजे बाद जिले के सीमावर्ती गडरारोड़ में तेज आंधी शुरू हो गई। इसके बाद बारिश का सिलसिला चला। तेज बरसात से सड़कों पर पानी भर गया।

जिले के लिए चार दिन की चेतावनी

मौसम विभाग ने 13 व 14 जून को जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 व 17 जून को ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी है। इस दौरान जिले में भारी से अति भारी बरसात की आशंका जताई गई है।

तूफान : मौसम विभाग की सलाह

-घरों में रहे, दरवाजे और खिड़कियां बंद रखे

-चक्रवात और बरसात के दौरान यात्रा टालें

-कोई आयोजन हो तो 16-18 के बीच नहीं करें

Published on: