बाड़मेर

बेटियां भी छू रही हैं आसमां

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला स्तरीय समारोह
less than 1 minute read
Jan 25, 2019
Daughters were also touched Asman
Daughters were also touched Asman

बाड़मेर. बेटियां भी बेटों के समान ऊंचाइयों को छू रही हैं, जरूरत है इन्हें बेहतर शिक्षा देने की। क्योंकि बेहतर शिक्षा मिलने पर बेटियां भी बेटों से आगे बढ़कर अपने देश ओर समाज का नाम बढ़ा सकती हैं। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के साथ साथ उनको सक्षम बनाने में योगदान देना चाहिए।

यह बात गुरुवार को भगवान महावीर टाउन हॉल में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने कही।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने कहा कि बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है। बेटियां भी बेटों के समान ऊंचाइयों को छू रही हैं। बेटियां रहेंगी तभी समाज का अस्तित्व बचेगा। उप निदेशक महिला एवं बाल विकास अधिकारी सती चौधरी ने कहा कि अगर बेटियों की कोख में ऐसे ही हत्या होती रही तो कन्या पूजन कब तक संभव होगा। कन्या पूजन के लिए कन्याएं नहीं मिलेंगी।

कार्यक्रम को उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य डॉ पीसी दीपन, जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रहलाद सिंह ने आभार जताया।

जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक अजय कल्याण ने बताया कि बेटियों के महत्व को बढ़ाने के लिए सात दिन से आंगनबाड़ी केन्द्र, विद्यालय एवं महिला कॉलेज में प्रश्नोत्तरी, मेहंदी, नारा लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता की विजेताओं को समारोह में सम्मानित किया गया।

Published on:
25 Jan 2019 11:37 am