बाड़मेर

पत्नी को लेने आए युवक की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

- सिणधरी थाना क्षेत्र सरणु की घटना, दस दिनों से था ससुराल में  
2 min read
Jul 21, 2018
barmer news
barmer news

बाड़मेर. सिणधरी थाना क्षेत्र के सरणु गांव में शनिवार को ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने का सिणधरी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है।

सिणधरी थानाधिकारी जेठाराम ने बताया कि सगताराम (22) पुत्र बिंजलराम निवासी जूना पतरासर अपने ससुराल सरणु आया था। जहां पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मृतक के शव को फंदे से नीचे उतार दिया था। ऐसे में परिजनों ने हत्या का संदेह जता है। मृतक की शादी करीब 7-8 महीने पहले हुई थी। युवक पत्नी को लेने करीब 10 दिन पहले ससुराल आया था। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
ससुराल में युवक की मौत होने की सूचना मिलने पर जूना पतरासर से परिजन सरणु पहुंचे। यहां घटनास्थल वाले पेड़ से 50 मीटर दूर युवक का शव मिला। परिजनों ने घटनाक्रम को लेकर आक्रोश जताते हुए हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि मृतक के शरीर पर घाव मिले हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से देखते हुए जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मौके पर जमा हो गए परिजन
ससुराल पत्नी को लेने गए युवक की मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव के समीप एक पेड़ के पास युवक का शव देख लोग अंचभित हो गए। सूचना मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। और वारदात की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने से पहले युवक का शव पेड़ से 50 मीटर दूर पड़ा था। परिजनों को संदेह हुआ कि युवक की हत्या कर शव को लटकाया गया है। युवक पत्नी को दस दिन पहले लेने गया था। पत्नी को लेने आए युवक की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत

Published on:
21 Jul 2018 08:50 pm