बाड़मेर

एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाला गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि भरतकुमार आला दर्जे का एटीएम चोर व ठग है। उसके खिलाफ पुलिस थाना बालोतरा में 6 व थाना सांचौर में 11 प्रकरण दर्ज हैं। वह अन्य सहयोगी के साथ मिल कर लोगों के एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करता था

less than 1 minute read
एटीएम कार्ड बदल कर रुपए निकालने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया
एटीएम कार्ड बदल कर रुपए निकालने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया

धोखे से एटीएम कार्ड बदल कर रुपए निकालने के मामले में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पहले से भी एटीएम चुराने व ठगी करने के 17 मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार कमला जाट निवासी जोगेश्वर कुआं ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह एटीएम मशीन से रुपए निकालने गई तो वहां खड़े एक जने ने ट्रांजेक्शन कैंसल कर दिया। इस दौरान उसे भ्रमित करने के लिए उसने नीचे गिरी पर्ची देखने के लिए बोला। वह पर्ची लेने नीचे झुकी तो व्यक्ति ने मशीन में लगा कार्ड बदल दिया। इसके बाद उसके खाते से 47 हजार रुपए निकाल लिए।
एटीएम कार्ड बदल कर ठगी
मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन करते हुए भरतकुमार पुत्र कानाराम माली निवासी चितलवाना जिला सांचौर को दस्तयाब कर पूछताछ की। इस पर उसने इस प्रकार की करीबन 17-18 घटनाएं करना स्वीकार किया और वह जेल भी जा चुका है। पुलिस ने बताया कि भरतकुमार आला दर्जे का एटीएम चोर व ठग है। उसके खिलाफ पुलिस थाना बालोतरा में 6 व थाना सांचौर में 11 प्रकरण दर्ज हैं। वह अन्य सहयोगी के साथ मिल कर लोगों के एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करता था।

Published on:
19 Jan 2024 10:48 am