बाड़मेर

आबादी क्षेत्र से शराब ठेका हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं सहित ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
less than 1 minute read
Demand for removal of liquor contract, memorandum handed over
Demand for removal of liquor contract, memorandum handed over

समदड़ी. कस्बे के अजीत रोड़ पर संचालित शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को आसपास रहने वाली महिलाओं सहित ग्रामीणों ने तहसीलदार शंकरराम गर्ग को ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में बताया कि श्रीयादे मन्दिर के पास अजीत रोड़ पर आबादी क्षेत्र में लम्बे समय से शराब का ठेका संचालित हो रहा है। यहां शराबियों का जमावड़ा रहता है।

वे झगडऩे के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इससे आसपास के रहवासियों को बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ता है। ठेके को हटाने की कई बार प्रशासन से मांग की, लेकिन इसे हटाया गया। शीघ्र नहीं हटाने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

ये भी पढ़ें...

अवधि पार ऋणों के लिए समझौता योजना शुरू

बालोतरा. बालोतरा सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड बालोतरा ने अवधि पार ऋणों की वसूली के लिए एक मुश्त समझौता योजना प्रारंभ की है। बैंक प्रशासक व मुख्य कायज़्कारी अधिकारी जिला परिषद बाड़मेर मोहनदान रतनू ने बताया कि बैंक की एक मुश्त समझौता योजना के तहत 1 जुलाई2017 को अवधिपार श्रेणी के कृषि व अकृषि पात्र ऋणियों को 1 जुलाई2017 को शेष रहे अवधिवार ब्याज में 40 फीसदी छूट के साथ दण्डनीय ब्याज, वसूली व्यय, व अन्य व्यय में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी।

बैंक सचिव जितेन्द्र कुमार ने बताया कि समझौते के तहत 25 प्रतिशत राशि समझौता दिवस को जमा करवानी जरूरी है। जिससे की अवधिपार किसानों को अधिनियमानुसार कारज़्वाही से राहत मिल सके। वहीं मृतक ऋणियों प्रकरण में इस योजना में विशेष छूट प्राप्त की जाएगी।

Published on:
27 Mar 2019 01:49 pm