बाड़मेर

खरीदारों के चलते बाजार हुए गुलजार, दिवाली की रौनक छाई

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Descended buyer in the market
Descended buyer in the market

बुध पुष्य पर बाजारों में रही चहल-पहल
खरीदारों के चलते बाजार हुए गुलजार, दिवाली की रौनक छाई
खरीदारी से व्यापारियों के खिले चेहरे
बाड़मेर. दीपावली की रौनक बाजारों में शुरू हो चुकी है। खरीददारी के लिए लोग उमड़ रहे हैं। बुधवार को बुध पुष्य नक्षत्र के चलते सुबह से शाम तक शहर के बाजारों में भारी भीड़ रही। बाड़मेर के बाजारों में बुध पुष्य के चलते सुबह से खरीददार बाजार पहुंचना शुरू हो गए। दोपहर में दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही थी। इस दिन लोगों ने जमकर खरीददारी की। बाजार की दुकानों और मॉल्स में देर शाम तक लोगों की आवाजाही जारी थी।
पूरे दिन पुष्य नक्षत्र का मिला फायदा
दिवाली से पहले बुध पुष्य नक्षत्र पूरे दिन होने के कारण खरीददारों के साथ व्यापारियों को भी फायदा मिला। पूरे दिन ग्राहकी होती रही। वहीं लोग भी देर शाम तक खरीददारी के लिए बाजार में नजर आए।
वाहनों की एडवांस बुकिंग करवाई
कई खरीददारों ने पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के साथ नए वाहन खरीद की एडवांस बुकिंग करवाई। शुभ संयोग होने के कारण लोगों ने कार, दुपहिया आदि धरतेरस के दिन खरीदने के लिए बुधवार को ही बुक करवा दिए। अब धरतेरस का इंतजार है, जिस दिन नया वाहन घर लाएंगे। वहीं कई लोगों ने बुध पुष्य को भी वाहनों की खरीददारी की। ऐसे लोग भी थे जो पहले ही इस दिन के लिए एडवांस में नया वाहन बुक करवा चुके थे। गौरतलब है कि अमूमन वाहनों की खरीद धनतेरस को होती है लेकिन इस बार बुध पुष्य के चलते बुकिंग की गई।
धनतेरस के लिए तैयारी
दिवाली पर धनतेरस को खरीदारी का जोर रहेगा। इसके लिए व्यापारियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि वैसे तो दिवाली से पहले बुध पुष्य के चलते ही खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। इसके बाद धनतेरस को लेकर व्यापारियों ने खास तैयारी की है।

Published on:
01 Nov 2018 05:36 pm