बाड़मेर

भर गया धोरीमन्ना: जगह-जगह कीचड़ व गंदगी का आलम

पानी बरसा थोड़ा, ओवरब्रिज बना राह में रोड़ा
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2021, 1:25 AM IST
भर गया धोरीमन्ना: जगह-जगह कीचड़ व गंदगी का आलम
भर गया धोरीमन्ना: जगह-जगह कीचड़ व गंदगी का आलम

धोरीमन्ना ञ्च पत्रिका. कस्बे में ओवरब्रिज के निर्माण के साथ पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं करना अब ग्रामीणों के लिए भारी पड़ रहा है। एनएचएआई ने ओवरब्रिज का निर्माण तो हाईवे के वाहनों के कस्बे से निर्बाध आवागमन के लिए कर दिया लेकिन धोरीमन्ना कस्बे से पानी निकासी का उचित प्रबंध नहंीं होने का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे है। धोरीमन्ना कस्बे के एकतरफ पहाडिय़ा है और ढलान में पूरा कस्बा बसा है। यहां पानी निकासी की समस्या पूर्व में रही है लेकिन सड़क से पार कर पानी आगे निकल जाता और कुछ ही समय में कस्बे से पानी की निकासी हो जाती लेकिन ओवरब्रिज का निर्माण होने के बाद कस्बे के बीचो बीच एक ऐसी दीवार खड़ी हो गई है जो बारिश के दिनों में लोगों के लिए आफत बन गई है। थोड़ी बारिश होते ही पानी जगह-जगह ठहर जाता है। आगे निकलने को समुचित रास्ता नहीं मिलने से दुकानों के आगे और मुख्य बाजार में थोडी बारिश में भी पानी जमा रहता है। इस पानी की निकासी कई दिनों तक नहीं हो पाती है।


एनएचएआई को धोरीमन्ना की ढलान में बसावट की विशेष परिस्थिति के मद्देनजर पानी निकासी का इंतजाम ओवरब्रिज से करने और इसकी समय-समय पर समुचित सफाई का प्रबंध करना भी जरूरी है लेकिन एनएचएआई ने केवल अपने कार्य को पूर्ण कर कस्बे को परेशानी में डाल दिया। ये हुए हालात सोमवार को हुई मामूली बूंदाबांदी के बाद जगह जगह कीचड़ फैल गया जिसके कारण बाजार आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Published on: