बाड़मेर

बाल मंदिर ने बास्केबॉल में जीता खिताब, मयूर नोबल्स की टीम रही उपविजेता

- 65 वीं जिला स्तरी बास्केटबॉल प्रतियोगिता, चार खिलाडिय़ों का राज्य स्तर पर चयन
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2021, 9:37 PM IST
District Level Basketball Competition
District Level Basketball Competition

बाड़मेर
65 वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राउमावि जसोल में हुआ। प्रतियोगिता के दौरान 17 वर्षीय छात्र वर्ग में बाल मंदिर की टीम ने जीत हासिल की। इधर, मयूर नोबल्स की टीम ने 19 वर्षीय छात्र वर्ग में उपविजेता रही।


बाल मन्दिर बाड़मेर के खेल प्रभारी मुकेश आचार्य ने बताया कि 65वीं जिला स्तरीय बास्केट बॉल (17 वर्ष) वर्ग में बाल मन्दिर बाड़मेर ने महात्मा गांधी उ.मा.वि. स्टेशन रोड़ बाड़मेर व रा.उ.मा.वि. जसोल को पराजित कर खिताब बरकरार रखा। टीम में खिलाड़ी अजयपालसिंह, जीवराजसिंह, सुरजपालसिंह, प्रवीणसिंह व सिद्धराजसिंह का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम के बाड़मेर पहुंचने पर स्कूल प्रधानाचार्य नरपतसिंह सोलंकी व व्यवस्थापक महेशचन्द दुलानी ने स्वागत किया।


मयूर नोबल्स बनी उपविजेता
बास्केटबॉल 19 वर्ष छात्र वर्ग में मयूर नोबल्स एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर की टीम उप विजेता रही। दल प्रभारी नेपालसिंह सांकड़ा ने बताया कि जिला स्तरीय बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता विद्यालय की टीम उप विजेता रही। टीम ने पूर्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ट्रॉफी एवं समस्त खिलाडिय़ों को व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के चार छात्र पुष्पेन्द्रसिंह, लक्ष्यवद्र्धनसिंह, धीरेन्द्रसिंह एवं जनकसिंह का राज्य स्तर पर चयन हुआ है, जो सीकर में होने वाली राज्य स्तरीय बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता 19 वर्ष छात्र वर्ग में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Updated on:
29 Oct 2021, 9:37 PM IST
Published on: