
जिला स्तरीय स्काउट-गाइड प्रतियोगिता कैम्प आज से, 1500 संभागी लेंगे भाग
आइटीआइ मैदान में होगा शुभारम्भ
बाड़मेर . राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाड़मेर के तत्वावधान में आइटीआइ के खेल मैदान में मंगलवार से पांच दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता शिविर का आयोजन होगा। शिविर का समापन 9 फरवरी को होगा। सोमवार को आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में रही।
सी.ओ. स्काउट योगेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि एक पेड़ एक जिन्दगी थीम पर आयोजित होने वाली जिला रैली में लगभग 1500 से अधिक स्काउट गाइड संभागी भाग लेंगे। शिविर संचालक एवं लीडर ट्रेनर डूंगराराम जाखड़ ने बताया कि इस रैली शिविर में स्थानीय संघवार सभी पंजीकृत विद्यालयों से प्रति विद्यालय 9 स्काउट/गाइड एवं एक दल प्रभारी के साथ सम्पूर्ण सामग्री सहित भाग लेना अनिवार्य है।
रैली में साज-सज्जा के साथ विभिन्न प्रकार की व्यक्तिगत स्तर, ग्रुप स्तर एवं स्थानीय संघ स्तर की प्रतियोगिताएं जैसे निबन्ध, निनाद लेखन, पेट्रोल सभा, पोस्टर प्रतियोगिता, बैंड वादन, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, शिविर ज्वाल, पायनरिंग प्रोजेक्ट, प्रदर्शनी-झांकी, एडवेंचर आदि की गतिविधिया होंगी। शिविर में पर्यावरण, जल संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्ति, यातायात व सड़क सुरक्षा नियम, गैस सुरक्षा, स्काउट-गाइड पाठ्यक्रम की जानकारी, खेलकूद व भ्रमण, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के साथ-साथ जीवन उपयोगी वार्ताएं व बौद्धिक सत्र आयोजित होंगे।
ये भी पढे...
भगवान जांभोजी की ज्योति में दी आहुतियां
विष्णुधाम सोनड़ी में उमड़े श्रद्धालु
सेड़वा . बिश्नोई समाज के महंत स्वामी हरिदास महाराज ने भगवान जांभोजी की वाणी के 120 शब्दों से पाहल व यज्ञ कर नशा मुक्त जीवन का संकल्प दिलाया। यहां बिश्नोई समाज की ओर से प्रति अमावस्या यज्ञ होता है। उनके अनुसार यह परंपरा 137 वर्षों से चली आ रही है। मंदिर में भगवान जांभोजी की 137 वर्ष से अखंड ज्योति जल रही है। इसके आगे श्रद्धालु शीश नवाए। अमावस्या को समाज के लोग व्रत रखते हैं तथा भगवान जांभोजी की ज्योति में घी-नारियल की आहुतियां देकर अखंड ज्योति के दर्शन किए।
खेमाबाबा मंदिर द्वितीय बरसी महोत्सव 8 से
बायतु . पंचायत समिति के बायतु चिमनजी ग्राम पंचायत स्थित सिद्ध खेमाबाबा मंदिर अरणेश्वर धाम हेमजी का तला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का द्वितीय बरसी महोत्सव 8 से 10 फरवरी तक मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी के मूलाराम सुथार ने बताया कि परेऊ मठाधीश ओंकार भारती महाराज, बायतु मठाधीश भैर भारती महाराज और पालरिया धाम सेवक चौखाराम डूडी के सान्निध्य में 8 से 10 फरवरी तक नैनी बाई का मायरा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संत कृपाराम महाराज और बाल संत बांके बिहारी महाराज नैनी बाई का मायरा का वाचन करेंगे। सुथार ने बताया कि 8 फरवरी को सुबह 9बजे हनुमानजी का मंदिर हेमजी का तला से अरणेश्वर धाम तक शौभायात्रा निकलेगी। 10 फरवरी को ओमप्रकाश चवदहिया एंड पार्टी की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
पंचायत समिति की बैठक 8 को
सिणधरी . पंचायत समिति की साधारण बैठक 8 फरवरी दोहपर 1 बजे प्रधान जसी चौधरी की अध्यक्षता में होगी। यह जानकारी विकास अधिकारी हीराराम कलबी ने दी।